pod taxi

Noida में पॉड टैक्सी को लेकर बड़ी ख़बर आ गई

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Noida: पॉड टैक्सी(Pod Taxi) नाम तो सुना ही होगा। आपका सफर आसान करने वाली टैक्सी। जल्द ही नोएडा की सड़कों पर दौड़ेगी। अब ये टैक्सी एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के बीच चलाई जाएगी। माना जा रहा है कि ये परियोजना दो साल के अंतराल में पूरी हो जाएगी।

pic-social media

इस परियोजना को पूरा कराने वाली कंपनी को यमुना प्राधिकरण पूरी तरह से सपोर्ट करेगा। परियोजना चलाने के लिए चुनी गई कंपनी को तकरीबन 35 साल के लिए लाइसेंस मिलेगा। यमुना प्राधिकरण ने पॉड टैक्सी की परियोजना के लिए कंपनी खोजना भी प्रारंभ कर दिया है। 1 जुलाई को ग्लोबल टेंडर निकाल दिए गए थे। वहीं, अब कंपनियां 25 अक्टूबर तक टेंडर को डिपोजिट कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा में अब तक का सबसे बड़ा फ्रॉड गैंग अरेस्ट

30 अक्टूबर तक इसके टेंडर खुलने की उम्मीद है। पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर के बीते दिनों प्री बिड मीटिंग भी रखी गई थी, इसमें कुल 11 कंपनियां शामिल थीं। इन कंपनियों ने एक साथ कई अहम सुझाव भी दे रखे थे। इन सुझाव को टेंडर की शर्तों में शामिल करने के लिए लखनऊ में सचिव स्तरीय बैठक भी हुई।

pic-social media

इस बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह भी शामिल हुए थे। बैठक में कंपनियों के सुझाव को शामिल करने पर भी पूरी तरह से मुहर लगा दी गई है। कंपनियों की मांग करने पर किराए में हर वर्ष 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी की जा रही है।

इसके लिए यमुना प्राधिकरण से अनुमति लेना बेहद आवश्यक होगा। मोरेटोरियम पीरियड वहीं सात वर्षों का होगा। इन परियोजनाओं को चलाने के लिए जिन परमिट की आवश्यकता होगी, यमुना प्राधिकरण उसको दिलवाने में पूरी तरह से सहायता करेगा। कंपनी को पर्यावरण और वन विभाग से मंजूरी खुद ही लेनी होगी। वहीं, कंपनी को परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के रूप में 5 प्रतिशत पैसा डिपोजिट करना होगा। टेंडर को डालने वाली कंपनी खुद भी ट्रैफिक का आकलन करेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर..10 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचेंगे मरीज

Read Greater Noida, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi