सन्नी देओल पर जमकर बरसे CM मान..कहा सिर्फ फिल्मों में हैंडपंप उखाड़े..एक नल तक नहीं लगाया

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) लोकसभा चुनान 2024 के लिए चुनाव प्रचार अभियान में लग गए हैं। सीएम मान ने फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है। साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान ने बीजेपी सांसद सन्नी देओल (Sunny Deol) पर भी निशाना साधा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल को इंसुलिन न देने पर भड़के CM मान..बोले ‘तानाशाही की भी एक सीमा होती है’

Pic Social media

सीएम मान ने आंधी-बारिश आने के बाद भी फतेहगढ़ साहिब रैली को संबोधित करते हुए खराब मौसम की तरफ इशारा किया और कहा कि अकाली दल और कांग्रेस वाले इस आंधी की तरह है, जोकि कुछ वक़्त बाद साफ हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारिश से फसलों के नुकसान की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही चंडीगढ़ में वह अधिकारियों से मीटिंग करके किसानों के दाने दाने का मुआवजा देंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी के गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल पर भी जमकक हमला बोला। सीएम मान ने कहा कि वह फिल्मों में बार्डर के उस पार जाकर तो हैंडपंप उखाड़ते रहते हैं लेकिन उन्होंने पांच वर्ष में गुरदासपुर में एक नल तक नहीं लगवाया है। इस बार लोग बीजेपी को इसका जवाब देने की तैयार कर लिए हैं। वही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर बादल पर भी तंज कसते हुए कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा में वह अपनी जीप पर छतरी लगाकर चल रहे थे। जबकि वालंटियर धूप में चल रहे थे। हालांकि दो दिनों गर्मी लगने के कारण से बीमार तक भी हो गए थे। वहीं, उन्होंने छोटे साहिबजादों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिलाने के लिए कार्य किया। किंतु अन्य किसी दल ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया है।