The Lallantop: डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप(The Lallantop) को पत्रकारों की जरुरत है। आवेदन राइटर्स और रिसर्चर्स के पदों के लिए निकली है। यह अवसर उन पत्रकारों और कंटेंट प्रोफेशनल्स के लिए है, जिनके शब्दों में दम है, रिसर्च जिनकी आदत है और जो खबरों को सिर्फ लिखते नहीं, बल्कि उन्हें जीते हैं।
द लल्लनटॉप की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ऐसे राइटर्स और रिसर्चर्स की तलाश की जा रही है जो सवाल पूछना जानते हों, जवाब ढूंढने का सब्र रखते हों और खबरों को लोगों की भाषा में, लोगों के लिए लिख सकें। इन पदों के लिए 2 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। स्पष्ट किया गया है कि यहां सीनियरिटी नहीं, बल्कि समझ और काम की गुणवत्ता को महत्व दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV abhishek.tripathi@lallantop.com पर भेज सकते हैं।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी—
स्टेप-1: CV शॉर्टलिस्टिंग (काम से जुड़ा CV और बेहतर वर्क सैंपल भेजना अनिवार्य)
स्टेप-2: लिखित परीक्षा (लिखने का हुनर साबित करने का मौका)
स्टेप-3: इंटरव्यू (आप कौन हैं और टेस्ट में क्या लिखा है, उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना)
