मुख्यमंत्री कहा कि झारखंड के पूर्वजों ने जो शोषण झेला, वह आने वाली पीढ़ी नहीं झेलेगी।
Jharkhand News: झारखंड की 25वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट विजन के साथ अगले 25 वर्षों तक ऐसी नीतियों पर काम कर रही है, जिनसे झारखंड पूरी तरह गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसा मजबूत रास्ता बना रही है, जिसमें शोषण की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी और आने वाली पीढ़ियों को नया झारखंड मिलेगा।

8,799 करोड़ की 1,087 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 8,799 करोड़ रुपये की 1,087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह कदम राज्य के विकास की गति को और तेज करने वाला साबित होगा।
खनिज संपदा से देश का विकास
मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश को सबसे अधिक देने वाला राज्य है। यहां की खनिज संपदा से देश के उद्योग चलते हैं, बिजली बनती है और भारत की पहचान मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य ने देश को इतना दिया है, उसे उसका उचित हक और सम्मान भी मिलना चाहिए।
शिक्षा के क्षेत्र में बने नए आयाम
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बजट का बड़ा हिस्सा शिक्षा और खासकर आधी आबादी के लिए सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे आज न केवल पढ़ाई में टॉप कर रहे हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी देश और दुनिया में राज्य का परचम लहरा रहे हैं। बदलते झारखंड को देखकर काम करने की प्रेरणा और बढ़ती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
स्वास्थ्य और तकनीक में दीर्घकालिक सुधार की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में भी भविष्य को देखते हुए सुधार किए जा रहे हैं। सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है कि आनेवाली पीढ़ी न सिर्फ खुद को सक्षम बनाए, बल्कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की शक्ति भी जुटा सके।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: फेक सर्टिफिकेट पर डॉक्टर बनने वालों पर कसी लगाम, CM हेमंत ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ बनी अन्य राज्यों के लिए मॉडल
सीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का व्यापक प्रभाव झारखंड में साफ देखा जा सकता है। कई अन्य राज्य भी अब इस योजना से प्रेरित होकर इसे अपनाने लगे हैं, जो झारखंड मॉडल की सफलता का प्रमाण है।
ये भी पढ़ेंः Ghatshila Election: JMM की अब तक की सबसे बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
गांव का विकास ही विकसित झारखंड और विकसित भारत की नींव
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि यदि देश को विकसित बनाना है तो राज्यों को विकसित करना होगा और राज्य तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब गांव मजबूत होंगे। इसी सोच के तहत सरकार गांव की बुनियादी सुविधाओं, आजीविका, और समग्र विकास पर व्यापक रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव की समृद्धि ही राज्य और देश की खुशहाली का रास्ता खोलती है।

