उत्तर भारत में सर्दी का सितम..7 से 10 घंटे की देरी से चल रही है ये ट्रेनें

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश बिहार

Fog Effect On Trains: इस साल उत्तर भारत में कोहरा देरी से पड़ा। लेकिन जब पड़ा तो पहले दिन ही रेलवे (Railway) की व्यवस्था में देरी देखने को मिल रही है। भारतीय रेलवे की ट्रेनें (Trains) लगभग 7 से 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः यात्रीगण कृप्या ध्यान दें..फरवरी में टिकट करवाने से पहले खबर पढ़ लें

Pic Social Media

इस बार उत्तर भारत (North India) से सर्दी देरी से शुरू हुई है। इसी के साथ इन इलाकों में कोहरा भी देरी से पड़ा है। कोहरा (Fog) की वजह से भारतीय रेलवे की ट्रेनें घंटों (Train Late) देरी से चल रही हैं। स्थिति यह है कि बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन 7 घंटे से भी ज्यादा की देरी से चल रही है। बता दें कि यह सूचना सुबह 8 बजे के करीब भारतीय रेलवे की वेबसाइट से ली गई है। यदि कोहरे की स्थिति में परिवर्तन हुआ तो अंतिम क्षण में इसमें बदलाव हो सकता हे।

प्रयागराज एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नई दिल्ली (Prayagraj To New Delhi) आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस आज करीब ढाई घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। बिहार के सहरसा से बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ होते हुए नई दिल्ली आने वाली वैशाली एक्सप्रेस आज करीब सवा 4 घंटे की देरी से चल रही है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, किऊल, मोकामा, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12303, पूर्वा एक्सप्रेस आज करीब 3 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है।

अयोध्या से दिल्ली आने वाली ट्रेन भी लेट

यूपी में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस आज 1.15 घंट की देरी से दिल्ली पहुंच है। बिहार के भागलपुर से जमालपुर, किऊल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, मुगलसराय, कानपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367, विक्रमशिला एक्सप्रेस आज लगभग 3 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के राजगीर से वहां की राजधानी पटना से वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12391, श्रमजीवी एक्सप्रेस आज सवा घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच चुकी है।

मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डॉ. अंबेडकर नगर से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस करीब 5 घंटे की देरी से चल रही है। मध्य प्रदेश के ही खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है। जबलपुर से दतिया, मुरैना, झांसी होते हुए दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 12189 महाकौशल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

Pic Social Media

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी लेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के रेलवे स्टेशन हावड़ा से धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस आज करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। कोलकाता के ही सियालदह रेलवे स्टेशन से चलकर आसनसोल, धनबाद, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस आज करीब सवा घंटे की देरी से चल रही है।

गोंडवाना एक्सप्रेस 5 घंटे से ज्यादा लेट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12409, गोंडवाना एक्सप्रेस, आज करीब 5 घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। इसी तरह बरौनी से चलकर नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज 7.00 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है।

महाबोधि एक्सप्रेस भी 3 घंटे लेट

बिहार (Bihar) के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज 3 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज 7.30 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आज 40 मिनट की देरी से चल रही है।