college students

IIT: इंजीनियरिंग के लिए यहां लें एडमिशन, 53 लाख का मिलता है पैकेज

एजुकेशन

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

IIT College Placements: आप या आपके परिवार में कोई 12 वीं पास करने के बाद और IIT JEE मेन की तैयारी में लगे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। 12 वीं पास करने के बाद यदि आपने JEE मेन को पास कर लिया है, तो सबसे ज्यादा जरूरी चीज ये देखना है कि कौन से ब्रांच में एडमिशन लें, जहां आपको अच्छी प्लेसमेंट मिले।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गुड न्यूज़

इन सभी चीजों को ध्यान से समझने के लिए इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें:
IIT, Jammu ( भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में प्लेसमेंट के जरिए मिलने वाली नौकरी की सैलरी में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन, वहीं औसत सैलरी पैकेज में लगातार गिरावट भी दर्ज की गई है। साल 2014 – 15 में IIT Jammu की स्थापना की योजना की घोषणा केंद्रीय बजट में की गई थी। वहीं, इस संस्थान का उद्घाटन 6 अगस्त 2016 को किया गया था।

यह भी पढ़ें: गाज़ियाबाद की टॉपर बेटी आकांक्षा सिंह Exclusive

शुरुआत के साल की बात करें तो IIT Jammu के बैचों में छात्रों की संख्या 79 से बढ़कर साल 2022 – 23 में 253 हो गया है।
वहीं, स्टार्टिंग की बात करें तो IIT Jammu में मात्र 39 कंपनियां आईं थीं। इसके बाद लगातार बढ़ोतरी देखी गई। वर्ष 2022 – 23 में इसकी संख्या बढ़कर 129 पहुंच गई है।

Pic: Social Media

वहीं IIT Jammu में हायर CTC में भी यही टेंडेंसी देखी गई थी। साल 2019 – 20 में सबसे ज्यादा पैकेज 40 लाख रुपए प्रति वर्ष था जो 2020 – 2021 में गिरकर 32 लाख रुपए प्रति वर्ष पहुंच गया था। इसके बाद साल 2021 – 22 में एक बार फिर से ये अचानक से बढ़कर 52 लाख रुपए प्रति वर्ष हो गया था। फिर साल 2022 – 23 में 53 लाख रुपए सालाना हो गया था।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi