हार्दिक के कप्तान बनते ही सूर्या का टूटा दिल,सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

क्रिकेट WC खेल

MI: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर अपना नया कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बनाया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हार्दिक के समर्थक जहां खुशी जाहिर कर रहे तो वहीं रोहित की वजह से पिछले काफ़ी समय से मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने वाले मुंबई इंडियंस को आलोचना कर रहे है।
ये भी पढ़ेंः BCCI ने 7 गेंदबाजों की बॉलिंग पर लगाई रोक, ये स्टार खिलाड़ी भी शामिल


लेकिन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर के सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। दरअसल विश्वकप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक के कप्तान बनते ही सोशल मीडिया पर दिल टूटने वाली इमोजी इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद से प्रसंसक अपने अपने तरीके से इसका मायने निकालने लगे।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी दुखी हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के फ़ैन्स अभी इसे लेकर कयास लगा रहे हैं, कि दिल टूटा.. दिल टूटा.. तो क्यों टूटा? उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस से रोहित की कप्तानी जाने की वजह से सूर्या ने ऐसा किया है। अब तो लग रहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी रोहित को हटाए जाने से नाराज़ हैं। संभवतः इसी का एक उदाहरण है सूर्यकुमार का टूटा हुआ दिल।

सूर्या मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़े पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने हार्दिक को टीम में लाए जाने या उन्हें कप्तान बनाए जाने पर दुख जताया है। जब हार्दिक ट्रेड के जरिए वापस मुंबई की टीम में आए थे तो जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था, ”कभी-कभी मौन ही सर्वोत्तम उत्तर होता है।” इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ”कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।”

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने अपने पुरानी खिलाड़ी और पिछले 2 साल दे गुजरात की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर के अपनी टीम में शामिल किया और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की जगह पर कप्तान बनाये जा सकते है जिसपर बाद में मुहर भी लग गई जब रोहित के जगह पर हार्दिक को अगले सीजन के लिए कप्तान बना दिया गया।