Lok Sabha चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए गौतमबुद्ध नगर की जनता का शुक्रिया: डॉ. महेश शर्मा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 नोएडा राजनीति

Mahesh Sharma News Noida: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान (Vote) 26 अप्रैल को सम्पन्न हो चुका है। बीजेपी (BJP) की तरफ से डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) प्रत्याशी थे। चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी डॉ. महेश शर्मा लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। और चुनाव (Election) में सक्रिय भागीदारी के लिए डॉ. शर्मा जनता का तहे दिल से शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Lok Sabha चुनाव के बाद भी डॉ. महेश शर्मा का जनसंपर्क अभियान जारी

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

इसी कड़ी में डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में पहुंचे और लोगों को धन्यवाद दिया। डॉ. महेश शर्मा..इरोज संपूर्णम, गैलेक्सी वेगा, चेरी काउंटी, गौर सौंदर्यम, गौर सिटी-1, गौर सिटी-2, इको विलेज-1, इको विलेज-2, इको विलेज-3, ला रेजीडेंसी, कोको काउंटी, अमात्र होम्स, निराला एस्टेट व जेएम फ्लोरेंस पहुंचे। और वहां के लोगों से आत्मीय संवाद किया।

डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के सुपरटेक इको विलेज-1 स्तिथ घर भी पहुंचे जहां उन्होंने अभिषेक कुमार समेत नेफोवा के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) नोएडा स्थित भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह में भी सम्मिलित हुए तथा अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास परिषद की नव चयनित टीम को शपथ ग्रहण कराया तथा नोएडा महानगर के विकास में अप्रतिम योगदान देने वाले पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता एवं उनकी टीम को शुक्रिया अदा किया।


ये भी पढ़ेः चुनाव विश्लेषकों का अनुमान..इस बार डॉ. महेश शर्मा रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे
इसी कड़ी में डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। तथा मां सीता रसोई फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित भंडारे के आयोजन में दादरी विधानसभा (Dadri Assembly) से विधायक तेजपाल नगर तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण के साथ सम्मिलित हुए।