supertech ecovillage-mahendra kumar mahindra

Supertech Ev-1: कब पकड़े जाएंगे महेंद्र कुमार महिंद्रा पर हमला करने वाले?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 (Supertech ecovillage-1) के निवासी महेंद्र कुमार महिंद्रा पर अज्ञात हमलावरों ने 5 दिन पहले हमला कर दिया था। यह घटना पर्थला फलाईओवर के पास रविवार को उस वक्त हुई जब पीड़ित दिल्ली के जंतर मंतर पर सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित ने बिल्डर पर साजिशन हमला करवाने का आरोप लगाया साथ ही कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: Gaur City में Flat लेने वाले.. ख़बर जरूर पढ़िए

सुपरटेक इकोविलेज निवासी महेंद्र कुमार सुपरटेक बायर्स की लड़ाई कई वर्षों से लड़ रहे हैं। यूनाइटेड होम बायर्स के नाम पर वह धरना प्रदर्शन से लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। रविवार को महेंद्र कुमार सुबह करीब नौ बजे ऑटो से जंतर मंतर जाने के लिए सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पर्थला फ्लाईओवर के पास नकाबपोश बदमाशों ने कार से ओवरटेक कर उनके ऑटो को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनकी अंगुली टूट गई और कंधे व हाथ में चोटें आईं।  

सुपरटेक के खरीदारों ने घर की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

सुपरटेक के खरीदारों ने घर की मांग को लेकर रविवार को जंतर- मंतर पर प्रदर्शन किया। उसकी परियोजनाओं में हजारों खरीदारों को कई वर्ष बीतने के वाद भी घर नहीं मिला है। यूनाइटेड होमबायर्स संगठन के नेतृत्व में रविवार को बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर पहुंचे। सुपरटेक के खरीदार अपने घरों के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच, यूपी रेरा, एनसीएलएटी, सुप्रीम कोर्ट, आर्थिक अपराध शाखा और पटियाला हाउस कोर्ट में अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। रविवार को सुपरटेक लिमिटेड के 14 परियोजनाओं के खरीदारों ने रविवार को दिल्ली के जंतर- मंतर पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान खरीदारों ने सुपरटेक की फॉरेंसिक ऑडिट, परियोजनाओं से भागीदारी हटाने, बिल्डर की गिरफ्तारी, घर खरीदारों की लागत में वृद्धि नहीं करने समेत स्वामी निवेश कोष से अंतरित फंडिंग कराए जाने की मांग की गई। आईआरपी पर निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करने का आरोप भी लगाया। खरीदारों ने बताया, वह फ्लैट की कीमत की 95 प्रतिशत रकम बिल्डर को दे चुके हैं इसके बाद भी घर नहीं मिला है। वह काफी समय से परेशान हैं।

खरीदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत अन्य को ज्ञापन भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि सुपरटेक लिमिटेड के हजारों घर खरीदार पिछले दस साल से अपने फ्लैट के इंतजार में दर दर भटक रहे हैं। वह इनकी आवाज उठा रहे है। इस कारण उनपर यह हमला किया गया है। होम बायर्स इंसाफ की मांग कर रहे हैं। और इंसाफ ना मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।