Supertech Ecovillage

Supertech Ecovillage: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज 2 से हैरान करने वाली खबर

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Supertech Ecovillage: सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी से एक अनोखी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

Supertech Ecovillage: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसायटी (Society) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 2 (Supertech Ecovillage 2) सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक निवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कुत्तों के काटने से कई लोग घायल हो चुके हैं, और निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम (Maintenance Team) इस समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। हताश होकर निवासियों ने अनोखा कदम उठाया है और सोसाइटी परिसर में गौशाला (Cowshed) का शुभारंभ कर दिया है। देखिए वीडियो…

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur सिटी से एक दर्दनाक खबर आ गई

कुत्तों से परेशान निवासियों का अनोखा कदम

आपको बता दें कि सोसाइटी के निवासी राजकुमार ने कहा कि आवारा कुत्ते दिनभर परिसर में घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को डर और असुरक्षा का माहौल है। मेंटेनेंस टीम (Maintenance Team) की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण निवासियों ने खुद ही पहल की है। उन्होंने कहा, ‘जब सोसाइटी में आवारा कुत्ते रह सकते हैं, तो गौ माता को सड़कों पर क्यों छोड़ दिया जाए?’ इसी सोच के साथ निवासियों ने सोसाइटी में गौशाला शुरू की है, जिससे सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों को भोजन और आश्रय मिल सके।

Pic Social Media

गायों के लिए खाने-पानी की व्यवस्था

सुपरटेक इकोविलेज 2 (Supertech Ecovillage 2) के निवासियों ने परिसर में गायों के लिए खाने और पानी का इंतजाम शुरू कर दिया है। उनका तर्क है कि अगर आवारा कुत्तों को सोसाइटी में रहने की अनुमति है, तो गायों के लिए भी जगह होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में प्लास्टर गिरने से बाल बाल बची ज़िंदगी!

मेंटेनेंस करे कार्रवाई

निवासियों (Inhabitants) का कहना है कि मेंटेनेंस टीम को आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोग सुरक्षित महसूस करें। जब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, तब तक निवासी अपने स्तर पर इस तरह के वैकल्पिक उपाय अपनाते रहेंगे।