ग्रेटर नोएडा वेस्ट में BJP का ताबड़तोड़ कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida West: लोकसभा चुनाव में बस चंद हफ्तों का वक्त बच गया है। ऐसे में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ख़ासकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख मंडल टीम जी-तोड़ मेहनत कर रही है। बीते सप्ताह शनिवार एवं रविवार पार्टी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया की शनिवार को मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश चौहान की अध्यक्षता में इको विलेज-1 सोसाइटी में लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे की नवनियुक्त मंडल प्रभारी सुनील नागर जी एवं अभियान के लोकसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्री पवन नागर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इसी कड़ी में रविवार को मंडल की निराला एस्पायर सोसिएटी में मन की बात का आयोजन हुआ जिसमे की जिलाध्यक्ष श्री गजेंद्र मावी जी ,सुनील नागर जी ,मनोज गर्ग जी की गरिमामई उपस्थिति रही , इसके उपरांत बिसरख ब्लॉक में स्वयं सहायता एवं NGO संपर्क सम्मलेन शक्ति वंदन का आयोजन हुआ।

इस आयोजन में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में माननीय सदस्यों जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी,महामंत्री दीपक भारद्वाज ,मनोज गर्ग, योगेश जी ,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मुकेश चौहान,संगीता तिवारी एवं जीतेन्द्र सेन आदि सहित जिले की सैकड़ो महिलाओ एवं पार्टी के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके बाद माननीय सांसद जी ने क्षेत्र की कई सोसायटी में सघन जनसम्पर्क भी किय। मंडल के सभी कार्यकर्ताओ की सक्रियता से सभी कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुए।