सुधीर चौधरी के लिए आजतक का ये प्राइम टाइम स्लॉट बुक!

TV

आजतक में ब्रैंड न्यू चेहरे की एंट्री हुई है। नाम है सुधीर चौधरी। जिन्हें ग्रुप ने बतौर Consulting Editor बड़ी जिम्मेदारी दी है। सुधीर चौधरी बहुत जल्द आजतक पर ब्रैंड न्यू शो लेकर आने वाले हैं। जिसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वो ये कि चौधरी साहब के प्रोग्राम का नाम क्या होगा? चौधरी साहब का स्लॉट क्या होगा? क्योंकि सुधीर चौधरी ज़ी न्यूज़ में DNA करते थे। DNA, ज़ी न्यूज के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम में से एक था। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया के विशेषज्ञ रात 8, रात 9, रात 10 बजे के शो पर अपना दांव लगा रहे हैं।

आजतक में रात 8 बजे का शो अंजना ओम कश्यप करती हैं जिसका नाम ‘स्पेशल रिपोर्ट ’ है। शो आजतक के लोकप्रिय प्रोग्राम में से एक है।

रात 9 बजे का शो श्वेता सिंह के नाम है। शो का नाम है ‘खबरदार’। शो दमदार है और इसके दर्शक श्वेता सिंह की बेबाक एकरिंग के कायल हैं।

रात 10 बजे का शो सईद अंसारी के पास था जिनके चैनल से इस्तीफे की खबरें आ रही है।

ऐसे में अंदरखाने से जो खबर निकलकर आ रही है वो ये कि मुमकिन है कि सुधीर चौधरी को रात 10 बजे का शो दिया जाए। हालांकि ये कयासों का दौर है जिस पर अभी से कुछ कह पाना मुश्किल है। क्योंकि सुधीर चौधरी ने जिस अंदाज में चैनल में कदम रखा है उससे साफ है कि वो कुछ बड़ा करने के इरादे से आए हैं। हालांकि कुछ दिनों में इस पर से पर्दा उठ जाएगा। जाहिर है सवाल लाखों दर्शकों का है जिन्हें ना तो सुधीर चौधरी निराश नहीं करना चाहेंगे। ना ही चैनल सुधीर चौधरी को….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *