मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन

उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Special Train: माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के दर्शन के लिए हर साल काफी संख्या में देशभर से भक्त माता के दरबार जाते हैं। अगले महीने मां की आराधना का पावन पर्व नवरात्रि (नवरात्रि) है.. अगर आप भी माता रानी के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ेंः विश्वप्रसिद्ध मंदिर जहां श्रीकृष्ण के चरण आज भी मौजूद हैं..

ये भी पढ़ेः Varanasi में भगवान शिव की डिजाइन वाला अनोखा स्टेडियम

माता के भक्तों के लिए एक ट्रेन 29 सितंबर शुक्रवार व दूसरी 30 सितंबर शनिवार को चलेगी। ये ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर रुकती हुई आगे बढ़ेगी..
जानिए स्पेशल ट्रेन की पूरी जानकारी
04071 नई दिल्ली
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (Katra) स्पेशल रेलगाड़ी डेट 29.09.2023. को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी की डायरेक्शन में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली (New Delhi) स्पेशल रेलगाड़ी तारीख 01.10.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी डिब्बे एसी क्लास के हैं।

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली
श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी (Special Train) तारीख 30.09.2023. को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी की डायरेक्शन में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी तारीख 02.10.2023. को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

Pic Social Media

यूपी में भी त्यौहारों पर चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश में भी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के रेलवे बोर्ड ने पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा और आराम का अनुभव हो सके। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना है।
नवंबर में प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा, दिवाली पूजा और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने 15 अक्टूबर से पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन को शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का मुख्य ठहराव मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, रोजा, हरदोई, लखनऊ आदि स्टेशनों पर होगा। एक सप्ताह पहले ही सभी प्रमुख ग्रेड वन श्रेणी के स्टेशनों से स्पेशल गाड़ियों को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे।
देखें ट्रेनों का शेड्यूल

  • 01653 (वाराणसी- श्रीवैष्णोदेवी कटरा) 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार.
  • 01654 (श्री वैष्णोदेवी कटरा-वाराणसी) 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर रविवार.
  • 04645 (बरौनी-बरौनी) 20 अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार.
  • 04518 (चंडीगढ़-गोरखपुर) दो से 30 नवंबर तक चंडीगढ़ से हर गुरुवार.
  • 04517 (गोरखपुर-चंडीगढ़) 03 नवंबर से 01 दिसंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार.
  • 04530 (भटिंडा- बनारस) 05 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार.
  • 04529 (बनारस-भटिंडा ) 06 से 11 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार.
  • 04060 (आनंद विहार- जयनगर ) 07 से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार.
  • 04059 (जयनगर-आनंदविहार) आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार.
  • 04080 (नई दिल्ली – वाराणसी) 06 से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालन.
  • 04079 (वाराणसी – नई दिल्ली ) 07 नवंबर से 01 दिसंबर तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालन.
  • 04488 (आनंद विहार- गोरखपुर) चार से 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार.
  • 04487 (गोरखपुर-आनंदविहार) 05 से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार.
  • 04646 (जम्मूतवी-बरौनी) 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार.

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi