22 की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने बना डाला इतिहास, बड़े-बड़े धुरंधर छूट गए पीछे

क्रिकेट WC खेल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रूप में एक हीरा मिल गया। जिसने केवल 22 साल की उम्र में बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट में 712 रन बनाकर विराट कोहली (Virat Kohli) तक को पीछे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ेः संन्यास लेने जा रहे हैं रोहित शर्मा! दिया बयान..फैंस हैरान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल ने 5 टेस्ट की 9 पारी में 2 दोहरे शतक और 3 अर्दशतक की मदद से 712 रन बनाये। इस दौरान जायसवाल का औसत 90 के करीब रहा। यहीं नहीं जायसवाल एक टेस्ट सीरीज (Test Series) में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। जायसवाल ने सीरीज में 26 छक्के और 68 चौके लगाए।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम इस सीरीज की 9 पारियों में अब तक 712 रन हैं। उनसे आगे केवल लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर है जिन्होंने ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 774 रन बनाए थे। इसके अलावा गावस्कर एक बार एक टेस्ट सीरीज में 732 रन भी बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 692 रन बनाए हैं।

Pic Social Media

टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने 1930 में पांच मैचों की सीरीज में 139.14 की शानदार औसत से 974 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से चार शतक निकले थे। वहीं इंग्लैंड के वाल्टर हैमंड भी एक टेस्ट सीरीज में 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 905 रन बनाए थे।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सुनील गावस्कर- 774 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971
सुनील गावस्कर- 732 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1979
यशस्वी जायसवाल- 712 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 2024
विराट कोहली – 692 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015
विराट कोहली- 655 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 2016
दिलीप सरदेसाई- 642 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971
राहुल द्रविड़- 619 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004
विराट कोहली- 610 रन, श्रीलंका के खिलाफ 2018
राहुल द्रविड़- 602 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 2002

Pic Social Media

वह इंग्लैंड (England) के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। दूसरी ओर भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

Pic Social Media

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन

ग्राहम गूच- 3 मैच, 752 रन
जो रूट- 5 मैच, 737 रन
यशस्वी जायसवाल- 4 मैच, 712 रन
विराट कोहली- 5 मैच, 655 रन
माइकल वॉन- 4 मैच, 615 रन

Pic Social Media