दिवाली से पहले झटका..फिर महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

आज नवंबर का पहला दिन है और इसकी शुरुआत एक झटके के साथ हुई है। पहले तो खबरें आईं कि प्याज का दाम बढ़ गया है, लेकिन इसी के साथ एक और बुरी खबर भी आई कि एलपीजी सिलेंडर ने भी कदम बढ़ा दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 100 रुपए से अधिक हो गई है। अभी फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वहीं, इंडियन ऑयल ( Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रूपए का मिलेगा। दिल्ली में 102 रुपए कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ गया है। मुंबई की बात करें तो 1684 रूपए से बढ़कर 1785.50 रूपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1839.50 रूपए से बढ़कर 1943 रुपए हो गया है। इस बार सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में 103 रूपए बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: World Bank की बड़ी चेतावनी..आने वाली है बड़ी मुसीबत!

महीने भर में 300 रूपए तक बढ़ गए दाम
जहां घरेलू गैस की कीमतों में राहत दी गई तो कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया गया है। बीते एक महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 300 रूपए से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। और अब ठीक 1 महीने बाद यानी कि 1 नवंबर को फिर से इसमें 100 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi