Navratri

इस दिन से शुरू हो रहा शारदीय Navratri, जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Trending Vastu-homes
Spread the love

शारदीय Navratri इस दिन से होगा शुरू, नोट कर लीजिए पूजा सामग्री की लिस्ट

Shardiya Navratri 2024: सितंबर का महीना जाने वाला है और अक्टूबर (October) का महीना आने वाला है। अक्टूबर के महीने में इस बार कई सारे पर्व पड़ रहे हैं। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) भी इस बार अक्टूबर महीने में ही है। शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म (Hindu Religion) में विशेष महत्व बताया गया है। साल में 4 बार नवरात्रि (Navratri) का पर्व मनाया जाता है- चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रिव और दो गुप्त नवरात्रि। नवरात्रि के 9 दिनों तक भक्त उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) अगले महीने से शुरू हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सही डेट, घटस्थापना और कलश स्थापना का दिन, व पूजा की सम्पूर्ण सामग्री-

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रात के समय घर में ये काम करने से लक्ष्मी हो जाती है नाराज, जानें क्यों?

Pic Social media

जानिए कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि


हिन्दू पंचांग (Hindu Calendar) के मुताबिक, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि की शुरुआत अक्टूबर 02, 2024 को रात 12:18 बजे से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जिसकी समाप्ति अक्टूबर 03, 2024 की रात 02:58 बजे होगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसी दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन रहेगा और इसी दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा।

पहले दिन किस देवी की होगी पूजा

आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप यानी मां शैलपुत्री की पूजा होती है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना और कलश स्थापना करने के बाद शैलपुत्री माता का पूजन किया जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कलश स्थापना के लिए सामग्री

अगर आप भी नवरात्रि में कलश स्थापना करना चाहते हैं तो आपको कलश के साथ पंचपल्लव या आम के पत्ते का पल्लव, मिट्टी का बर्तन, जौ, जल, साफ कपड़ा, नारियल, कलावा, रोली, सुपारी, गंगाजल, सिक्का, दूर्वा, गेहूं और अक्षत(चावल), हल्दी, पान के पत्ते, कपूर आदि सामान की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: निग‍ेटिव एनर्जी को दूर करने का मिल गया रामबाण…खबर बहुत काम की….

पूजा सामग्री की लिस्ट देख लीजिए

घी

धूप

फूल

पान

फल

लौंग

दुर्वा

कपूर

अक्षत

सुपारी

लाल वस्त्र

पान के पत्ते

लाल चंदन

दुर्गा जी की तस्वीर

घी का दीपक

कलावा

नारियल

इलायची

लाल चुनरी

श्रृंगार का सामान

नवरात्रि की शुरुआत में इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि की शुरुआत में घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें।दुर्गा मां की पूजा करते समय देवी मंत्र दुं दुर्गायै नमः का जप करें।
घर के बाहर मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली बनाएं।
देवी पूजा में सुहाग का सामान रखना न भूलें। (जैसे- लाल चुनरी, लाल फूल, कुमकुम, सिंदूर, लाल चूड़ियां, बिंदी, गहने।)
नवरात्रि के अंतिम दिन किसी जरूरतमंद महिला को ये दान करें।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।