Shanidev: इस साल की दिवाली बेहद खास रहने वाली है।
Shanidev: इस साल की दिवाली (Diwali) बेहद खास रहने वाली है। 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व पर शनि देव (Shani Dev) एक दुर्लभ और सौभाग्यशाली धनराजयोग (Dhanraj Yog) का निर्माण कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि देव अन्य ग्रहों पर अपनी दृष्टि डालकर कुछ राशियों के लिए अचानक तरक्की और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। यह योग लगभग 100 साल बाद दिवाली के दिन बन रहा है। ऐसे में जानिए कौन-सी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिन पर शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह धन राजयोग अत्यंत लाभकारी रहेगा। शनि देव इस राशि से भाग्य और कर्म के स्वामी होकर लाभ भाव में विराजमान हैं। इस दौरान वृष राशि वालों की आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है, साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी जैसे क्षेत्रों में भी लाभ के योग बन रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए धन राजयोग करियर और व्यापार में नई संभावनाएं लेकर आएगा। शनि देव इस राशि से कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे काम-कारोबार में उल्लेखनीय सफलता मिलने के योग हैं। बेरोजगार लोगों को इस दौरान नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयां छूने का है। इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे, जिससे पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का धन राजयोग सकारात्मक परिणाम लाएगा। शनि देव इस राशि से तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान काम-कारोबार में उन्नति के साथ-साथ अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से आपको विशेष सफलता मिलेगी। इस अवधि में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही, संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

