Orbital Train: दिल्ली-NCR में चलेगी ऑर्बिटल रेल, पढ़िए पूरी खबर
Orbital Train: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए तरह तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब दिल्ली-एनसीआर में ऑर्बिटल ट्रेन (Orbital Train) दौड़ेगी। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के बाद अब कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (Kundli-Ghaziabad-Palwal) एक्सप्रेसवे के साथ भी ऑर्बिटल ट्रेन चलाने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। यह सोनीपत (Sonepat) से गाजियाबाद होते हुए पलवल तक चक्कर लगाएगी। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने इसके लिए व्यवहार्यता (Feasibility) सर्वे रिपोर्ट यूपी सरकार (UP Government) को सौंप दी है।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा की इस सोसायटी में जमकर चले लात-घूसे..वीडियो वायरल

प्रदेश की रेल परियोजनाओं को लेकर शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसको लेकर जानकारी दी। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता भी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में कुंडली-मानेसर-पलवल रिंग रोड की तरह ही रिंग रेलवे लाइन बनाने की योजना साल 2005 में बनाई गई थी। साल 2010 में इसे सरकार ने मंजूरी दी। इसके निर्माण का काम हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (HRIDC) को दिया गया। केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ ऑर्बिटल ट्रेन के रूट पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन केजीपी एक्सप्रेसवे वाले रूट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लेकिन अब इसपर भी काम शुरू हो गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव के अनुसार इस रूट की फीजिबिल्टी रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी एचआरआईडीसी को दी गई थी। जिसे तैयार करके उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को सौंपा गया है। इस योजना के तहत सोनीपत को बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के रास्ते पलवल को ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को कनेक्ट किया जाएगा। अब उत्तर प्रदेश को इस ओर आगे कागजी कार्रवाई करनी है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: घर के पास ही बनेगा जिम..वो भी बिल्कुल फ्री
ऑर्बिटल ट्रेन की पूरी परियोजना जानिए
ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत हरियाणा के पलवल से शुरू होकर हरसाना कलां तक रेल लाइन तैयार की जाएगी। यह हरसाना कलां दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर स्थित है। रास्ते में रेल लाइन दिल्ली-रेवाड़ी लाइन पर स्थित पाटली स्टेशन, गढ़ी हर्षरू-फारुखनगर लाइन पर सुल्तानपुर स्टेशन और दिल्ली-रोहतक लाइन पर असौधा स्टेशन को भी कनेक्ट करेगी। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड पूरा करेगा। इसमें प्राइवेट निवेश भी शामिल किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 5,617 करोड़ रुपये है।
यातायात दबाव होगा कम
दिल्ली में हरदिन लाखों लोग विभिन्न इलाकों से काम के लिए आते-जाते हैं, जिससे दिल्ली में ट्रैफिक का बहुत ज्यादा दबाव रहता है। ऑर्बिटल ट्रेन इस समस्या का समाधान करेगी। यह उन यात्रियों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी, जो एनसीआर में ही यात्रा करना चाहते हैं। इसके साथ ही माल परिवहन के लिए भी यह ट्रेन एक अहम भूमिका निभाएगी।
बेहतर होगा रेल नेटवर्क
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के अनुसार प्रदेश में रेल नेटवर्क को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। उत्तरी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने पातली-मानेसर के चालू होने के विषय में पातली यार्ड की रीमॉडलिंग के लिए मंजूरी दे दी है।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि ऑर्बिटल ट्रेन का रूट ऐसा तैयार किया गया है कि यह पलवल से होकर जाएगी। इससे गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह और पलवल जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। यह रेल परियोजना दिल्ली के चारों तरफ एक परिवहन चक्र बनाएगी, जिससे माल और यात्री परिवहन में तेजी आएगी। इसके पूरा होने पर एनसीआर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा। एफएमडीए में जिला नगर योजनाकार के सलाहकार सुधीर चौहान ने बताया कि ऑबर्टिल रेल कॉरिडोर मास्टर प्लान 2031 का ही एक हिस्सा है। परियोजना के सिरे चढ़ने से फरीदाबाद और पलवल के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। रेल यात्रियों को यूपी जाने के लिए दिल्ली गाजियाबाद रेल लाइन के बाद एक अन्य लाइन मिलेगी।
