शमशेर सिंह के चैनल में ‘सिंह साहब’ की एंट्री..संपादक ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

TV

नैशनल न्यूज़ चैनल ‘इंडिया डेली’ (India Daily) से बड़ी खबर सामने आ रही है। नीरज सिंह ने बतौर आउटपुट हेड चैनल ज्वाइन कर लिया है। नीरज सिंह इसके पहले आजतक में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। नीरज सिंह के चैनल ज्वाइन करने पर चैनल के संपादक शमशेर सिंह ने कुछ इस अंदाज़ में उन्हें बधाई दी है।

आजतक से पहले नीरज सिंह ज़ी हिंदुस्तान में आउटपुट हेड के तौर पर चैनल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे साथ ही नीरज ‘जी हिन्दुस्तान’ के सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी लीड कर रहे थे। ज़ी हिंदुस्तान से पहले नीरज सिंह ‘रिपब्लिक भारत’ में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अर्नब गोस्वामी के मशहूर शो ‘पूछता है भारत’ की जिम्मेदारी नीरज सिंह के पास ही थी।

रिपब्लिक मीडिया से पहले नीरज Zee ग्रुप के साथ जुड़े थे। ज़ी मीडिया में नीरज सिंह की ये दूसरी पारी थी। नीरज ‘जी न्यूज’ के साथ करीब पांच साल तक जुड़े रहे थे। नीरज सिंह को टीवी, प्रिंट और डिजिटल तीनों का अनुभव है। वो एक मंझे हुए पत्रकार के तौर पर जाने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से नीरज सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। 

READ :  Neeraj Singh, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism