Republic Bharat: बड़ी खबर टीवी मीडिया से आ रही है। एनडीटीवी इंडिया में बतौर शिफ्ट इंचार्च अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रभाकर कुमार ने नई मंजिल तलाश ली है। प्रभाकर अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत से जुड़ गए हैं। जहां उन्हें डिप्टी आउटपुट हेड की भूमिका मिली है। अपनी भूमिका को लेकर प्रभाकर बेहद उत्साहित हैं।
आजतक, इंडिया टीवी, ज़ी मीडिया, एबीपी नेटवर्क, भारत 24, एनडीटीवी इंडिया जैसे संस्थानों में अपनी पारी खेल चुके पत्रकार प्रभाकर कुमार टीवी मीडिया के तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से प्रभाकर को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
