भाई जी..बिहार में सरकारी छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए

बिहार

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

बिहार में छुट्टियों को लेकर चल रही पिछले काफी दिनों से विवाद पर अब विराम लग गया है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अब सरकारी कर्मचारी अधिकतम 32 छुट्टी ले पाएंगे जबकि ईद के चांद के अनुसार मुस्लिम भाइयों की छुट्टी तय होगी।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 5 लाख रुपए में मारुति की 7 सीटर कार..पढ़िए डिटेल

बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार ने 2024 के लिए राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों एवं राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों के लिए छुट्टियां मंजूर कर दी है।

ये भी पढ़ें: Small Business: बिना खर्च किए शुरू करें ये बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश 15 दिन मिलने हैं, जिनमें तीन रविवार पड़ रहे हैं। वहीं एनआई एक्ट-1881 के तहत घोषित अवकाश 21 दिन होंगे, जिसमें एक रविवार पड़ रहा है। दोनों मिलाकर कुल अवकाश की संख्या 36 दिन होते हैं। चार दिन रविवार को छोड़कर वास्तविक रुप से 32 दिन ही सरकारी कर्मी छुट्टी का उपभोग करेंगे।इसके अतिरिक्त ऐच्छिक, प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 निर्धारित है। इसमें दो रविवार पड़ रहे हैं, लेकिन इनमें से पूरे वर्ष में किन्हीं तीन का ही उपयोग किया जा सकता है।

दरअसल हाल ही में सरकार ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ा एलान किया था। जिसके मुताबिक बिहार के स्कूलों में छुट्टियां घटा दी गई थीं, इसके लिए लिस्ट भी जारी की गई थी। जारी की गई लिस्ट के अनुसार स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह केवल 11 छुट्टियां कर दी गई थीं। जिसमे छठ पूजा की छुट्टियों में भी कटौती की गई थी।जिसे बाद में इसपर बवाल शुरू होता देख सरकार ने वापस ले लिया।

READ: Nitish Kumar- Lalu Yadav-Latest Political News-Loksabha Election 2024-NDA-INDIA-Modi-Political News-Latest News Top news