BJP लोकसभा की दूसरी लिस्ट जारी..किसकी लगी लॉटरी..किसका टिकट कटा?

TOP स्टोरी गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

BJP 2nd Candidate List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर उन्हें लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट मिला है। हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदौलिया पर बीजेपी आलाकमान ने भरोसा जताते हुए दिल्ली से टिकट दिया गया। बाकी दिल्ली के 6 सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं।

72 लोगों की लिस्ट में कुछ बडे नाम इस प्रकार हैं


१. नितिन गडकरी – नागपुर
२. पीयूष गोयल – मुंबई उत्तर
३. अनिल बलूनी – गढवाल, उत्तराखंड
४. पंकजा मुंडे – बीड
५. अनुराग ठाकुर – हमीरपुर
६. हर्ष मल्होत्रा – दिल्ली पूर्व
७. योगेन्द्र चंदौलिया – दिल्ली उत्तर पश्चिम
८. मनोहरलाल खट्टर – करनाल
९. अशोक तंवर – सिरसा
१०. शंकर ललवानी – इंदौर
११. अनिल फिरौजिया – उज्जैन