News Nation में बंपर इंक्रीमेंट, पत्रकारों के चेहरे खिले

TV
Spread the love

नेशनल न्यूज चैनल न्यूज़ नेशन(News Nation) में काम करने वाले पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी। चैनल ने 3 साल का सूखा खत्म करते हुए पत्रकारों की सैलरी में 10-25% तक का इजाफा किया है। वहीं उनके पोस्ट भी बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी हुई सैलरी एक अप्रैल से लागू होगी।

19 अप्रैल को शाम 5 बजे से लेटर बंटने भी शुरू हो गए। जिसके बाद न्यूजरूम का माहौल गर्मजोशी से भर गया। सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे। तीन साल बाद सैलरी बढ़ने से यहां काम करने वाले बेहद खुश हैं। हालांकि एक साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने वाले कुछ पत्रकार सैलरी नहीं बढ़ने से मायूस भी बताए जा रहे हैं। वहीं खबरों के मुताबिक टेक्निकल डिपार्टमेंट में इंक्रीमेंट ना के बराबर हुआ है जिससे यहां काम करने वाले लोग बेहद खफा हैं।

ये भी पढ़ेंटाइम्स नाउ (डिजिटल) में पत्रकारों की बंपर भर्ती

चैनल के Executive Editor रंजीत कुमार के नेतृत्व में चैनल अच्छा काम कर रही है। वहीं विकास मिश्रा, प्रमोद पांडे, कुमार विनोद जैसे वरिष्ठ पत्रकार चैनल को लगातार धार देने में जुटे हैं। TRP शुरू होने के बाद चैनल के ऊपर चढ़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। जिसे देखते हुए मैनेजमेंट ने सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया है।  

Read: News Nation, salary increment, khabrimedia, latest breaking news