रोहित शर्मा, क्रिकेट विश्वकप और नया रिकॉर्ड..जानिए सबकुछ

क्रिकेट WC खेल

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

भारत के मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विश्वकप में सबकी निगाहें भारतीय टीम और टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA) पर टिकी रहेगी क्योंकि अपनी बल्लेबाजी से दुनियां में लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा की परीक्षा इसबार कप्तानी में होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: विश्वकप के सबसे महंगे कप्तान रोहित शर्मा!..अरबों में है संपत्ति

रोहित शर्मा और टीम इंडिया से सभी देशवासियों की यही चाहत है कि टीम इसबार 12 साल बाद विश्वकप जीते और जश्न मनाने का मौका दे लेकिन इस विश्वकप में रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे और क्रिकेट के भगवान सचिन का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नज़र आएंगे।

PIC-Social media

रोहित शर्मा ने 2015 में महेंद्र सिंह धोनी और 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में 2 विश्वकप खेला है और इस dauran रोहित का बल्ला भी खूब चला है। रोहित ने 2019 विश्वकप में लगातार 5 शतक लगा कर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया लेकिन इसबार रोहित 1 और शतक लगाते ही विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: नंबर-1 वाला ‘लक’ भारत को दिलाएगा विश्वकप!

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों ने विश्वकप में 6-6 शतक लगाए है जो इस साल रोहित 1 और शतक लगाने के साथ अपने नाम कर सकते है। तेंदुलकर ने विश्वकप के 45 मैच में 5 शतक अपने नाम किये है तो रोहित ने सिर्फ 17 मैचों में ही 6 शतक लगाएं है।इन दोनो के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए है।

रोहित शर्मा एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करना जरूर चाहेंगे और वो है वर्ल्डकप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का। रोहित शर्मा ने अभी तक 17 मैच खेले है जिसमे उन्होंने ने 978 रन बनाए है रोहित ने इस दौरान 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाएं है और अब रोहित 22 रन बनाते ही विश्वकप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।विश्वकप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2003 विश्वकप का फाइनल खिलाने वाले सौरभ गांगुली के नाम है जिन्होंने वर्ल्डकप के 21 मैच में 1006 रन बनाए है।वहीं अगर विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने ने 45 मैच में 2278 रन बनाए है।

यही नहीं इस विश्वकप में रोहित के पास विश्व का सिक्सर किंग बनने का भी मौका है । रोहित शर्मा क्रिस गेल के 553 अंतरराष्ट्रीय छक्कों से सिर्फ 2 छक्के दूर है। रोहित शर्मा ने अभी तक 451 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 551 छक्के लगाए है जबकि क्रिस गेल ने 483 मैच ने 553 छक्के लगाए है। इसके अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 476,न्यूज़ीलैंड के मैकुलम ने 398 अंतराष्ट्रीय मैचों में छक्के लगाए है।

रोहित शर्मा विश्वकप में भी छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।रोहित ने विश्वकप के 17 मैच में 23 छक्के लगाए है जो क्रिस गेल के 35 मैचों में लगाये गए 49 छक्कों से काफी कम है लेकिन रोहित अगर 5 और छक्के लगाते है तो वो विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में 5वें नंबर पर आ जाएंगे। गेल के बाद एबी डी विलियर्स 37 छक्कों के साथ दूसरे,ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 31 छक्कों के साथ तीसरे,मैकुलम 29 छक्कों के साथ चौथे और हर्षल गिब्स 28 छक्कों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है।फिलहाल रोहित 23 छक्कों के साथ 12वें नंबर पर है लेकिन 5 सभी यहीं उम्मीद लगा रहे है कि रोहित इस वर्ल्ड कप में छक्कों की झड़ी लगाते हुए टॉप 3 में पहुँच जाए।

READ: World Cup Cricket-Team India-Rohit Sharma-khabrimedia-Latest Sports News-Top News Cricket