Richest and poorest chief miinister in india

Richest Chief Minister: नायडू सबसे अमीर CM, लेकिन बाकियों के पास कितनी है दौलत?

TOP स्टोरी दिल्ली NCR नोएडा बंगाल बिहार मध्यप्रदेश राजनीति राजस्थान
Spread the love

Richest Chief Minister: चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट आई है। जिसके मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसका करीब 57% हिस्सा चंद्रबाबू के पास है। उनके पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (कैश डिपॉजिट, जेवर आदि) और 121 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (मकान, जमीन आदि) है।

credit-dainik bhaskar

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपए की चल संपत्ति है। ममता के पास किसी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं है।

अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

चंद्रबाबू नायडू के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं. उनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपए है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कुल संपत्ति 52 करोड़, नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो के पास करीब 53 करोड़ और एमपी के सीएम मोहन यादव के पास करीब 43 करोड़ की संपत्ति है।  उसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के पास 3.80 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बिहार के सीएम नीतीश के पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जिनकी संपत्ति 1.54 करोड़ रुपए है। वहीं राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा संपत्ति 1.46 करोड़ बताई गई केरल के CM पिनराई विजयन के पास 1.18 करोड़ की संपत्ति है।  

credit-dainik bhaskar

उमर अब्दुल्ला भी कम संपत्ति वाले सीएम

वहीं कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास भी सिर्फ 55.24 लाख रुपए की चल संपत्ति ही है।