IMD alert in Punjab

पंजाब में IMD का अलर्ट पढ़िए..40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पंजाब
Spread the love

Punjab IMD Alert: पंजाब में अब ऊमस के साथ गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। नमी बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी देखने को मिली है, लेकिन अभी भी पंजाब का तापमान 5.3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। आज मौसम विभाग ने आंधी व तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। पंजाब में IMD का अलर्ट पढ़िए…
ये भी पढ़ेः पंजाब में मान सरकार ने क‍िया 10000 नौकरियों का ऐलान, बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर

Pic Social Media

पंजाब में आज लू को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन सुबह से ही पंजाब में हवा ना चलने से वैक्यूम बनता जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने आज राज्य भर में येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि वैक्यूम की स्थिति के बीच तेज हवाएं चलेंगी। जिनकी रफ्तार 40 किमी तक पहुंच सकती है।

ये स्थिति अगले दिन यानी कि गुरुवार तक रहने का अनुमान है। अगर तेज हवाएं चलती हैं या बारिश (Rain) होती है तो पंजाब के लिए ये गर्मी से बढ़ी राहत होगी। तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी से भी हलकी राहत मिलेगी। वहीं 20 जून को भी पंजाब में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी है। लेकिन 21 जून से पंजाब में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। लू से भी राहत मिलेगी, वहीं तापमान भी 40 डिग्री या उससे नीचे पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ेः Punjab: अटारी-वाघा बॉर्डर पर Retreat Ceremony का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

25 जून के बाद पंजाब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार पंजाब में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मध्य भारत गुजरात की तरफ मानसून सामान्य स्थिति से बढ़ रहा है, लेकिन मध्य व नार्थ-ईस्ट राज्यों की बात करें तो वहां मानसून की रफ्तार काफी धीमी है। आने वाले समय में मानसून अपनी सामान्य स्थिति में आता है तो पंजाब में 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है।