12 August 2025 Ka Rashifal

12 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

12 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 12 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेकिन वह व्यर्थ हो सकती है। अगर आपका पैसा या कोई काम बीच में अटका था तो अब सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं। लेकिन आपको किसी पर भी भरोसा करने या वादा करने से बचना होगा। अन्यथा आपका कोई फायदा उठा सकता है। ऐसे में सावधानी से कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें। आपकी आर्थिक मजबूत रहने से आपको काफी खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मिथुन राशि (Gemini)   कार्यक्षेत्र में आपको कोई उत्तरदायित्व वाला कार्य करना पड़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर कोई भी फैसला लें और जल्दबाजी से बचें। किसी यात्रा के दौरान या कहीं जाते समय आपकी मुलाकात किसी प्रियजन से हो सकती है, जो आपकी मदद भी कर सकता है। कुछ कठिनाइयों के बाद आप आसानी से हर परिस्थिति संभाल लेंगे।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे  आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने घर का रिनेवेशन भी कराने की सोच सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह राशि (Leo)   कार्यस्थल पर आपको अपने आसपास हर काम पर कड़ी नजर रखनी होगी। लापरवाही करने से कोई महत्वपूर्ण काम गलत हो सकता है। ऐसे में चारों तरफ निगरानी रखना जरूरी होगा। बिजनेस में कोई विरोधी आपके खिलाफ रणनीति बना सकता है। ऐसे में आपको सावधानी से कोई भी कार्य करना होगा और नौकरी करने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के  कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर थोड़ा सा तनाव में हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आपको अपने जरूरी कामों को लटकाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra)  अगर आप कामकाज को लेकर किसी उलझन में फंसे हुए हैं, तो उसके बारे में सोच-समझकर सही निर्णय लेना जरूरी होगा। इसे लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति या मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। इससे नुकसान हो सकता है। परिवार के मामले में भी शांत रहने की जरूरत है और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में जो चुनौतियां आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि (Capricorn)   अगर कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आपने कोई योजना बनाई थी, तो उसे अब पूरा करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में आपको महत्वपूर्ण कार्यों को लंबा खींचने से बचना होगा, अन्यथा मुसीबत और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को भी अपने सारे काम समय पर पूरे करने होंगे और परिवार में सभी सदस्यों को थोड़ा वक्त देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में नुकसान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  लंबे समय बाद अब आपके कामकाज करने के तरीके में बदलाव आ सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अगर आपको कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल रही है, तो उसे स्वीकार करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसके द्वारा आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपका मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की योजना बना रहे थे। आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपको अत्यधिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो वह आपको परेशानी देगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।