29 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए आज करियर के मामले में लाभ का दिन है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके अन्दर भोग विलास बढ़ेगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आज कुछ नए परिवर्तन हो सकते हैं। आगे चलकर आपको लाभ होगा। शाम के वक्‍त बाहर का खाने से बचें और सेहत का ध्‍यान रखें।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आप किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर पाएं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल की जरिए कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज आप में अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप आज किसी नई कार्ययोजना में निवेश कर सकते हैं। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। शाम के वक्‍त वाहन खराब होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज के दिन आप कुछ ख़ास करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील पार्टनरशिप में फाइनल हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ योजनाएं बनानी होंगी। आपका किसी प्रॉपर्टी आदि खरीदारी का सपना पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको किसी प्रकार का लाभ और उपहार मिलेगा। आप अपनी शान और शौकत के लिए खर्च करेंगे। अपनी वाक्पटुता और कार्यकुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। शाम के वक्‍त आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। देर रात आपकी रुचि धर्म के मामले में रहेगी।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन आप वही काम करेंगे जिनके बारे में आप योजना बना चुके हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको कुछ मामलों में अपने पसंद का काम करने को मिलेगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा और लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मनोबल और बढ़ेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए आप अभी कुछ समय और रुक जाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज दिन मिश्रित फल वाला होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं जो कि आपको मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। इन खर्च की वजह से आपकी खिन्नता और बढ़ जाएगी। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात में किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन किसी नए काम की या बिजनेस में किसी नई योजना को बनाने के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको जोखिम से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है।  आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा । परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे । नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग आज किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  परिवार में किसी सदस्य के विभाग की बात पक्की हो सकती है जिससे परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं से भरा होगा। आपकी रुचि धर्म के मामले में रहेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा। आप आज अच्‍छे कार्य में खर्च करेंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन सावधानी से हर काम करने का है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो अवश्य प्राप्त होगी। आप अपनी वाक्‍पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-29 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-29 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)