27 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के इन दिशाओं में होता है लक्ष्मी जी और शिव जी का वास, ध्यान में रखें इन नियमों को

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के व्यापारी समूह को फायदा हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। आप अगर मेहनत से नहीं घबराएंगे, तो ऊंचा मुकाम हासिल कर पाएंगे। वहीं, सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की अपने वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। शाम के समय अपने सामाजिक सम्बधों का फायदा मिलेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताविक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वाले लोगों आज अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें, बल्कि अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। इस कारण से लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था तो आप उसे अपने पिताजी की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको किसी भी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा। माता जी आपको कहीं लेकर जा सकती हैं।  आपकी सोच समझ से आपके काफी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के व्यापारी समूह को आज बिजनेस में कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर से जुड़ीं जो परेशानियां चलती आ रही थीं, उनसे आपको निजात मिलेगी। राजकीय मदद से आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। इसके बाद मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra)  आज आप रुके हुए काम को पूरा करेंगे। आप आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी रहन-सहन के स्तर में सुधार लाना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। तनाव को आप अपने ऊपर हावी न होने दे,नहीं तो आपके काफी काम रुक सकते हैं। 

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनबन बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। अच्छे कामों से आपका भाग्य उदय होगा। खासकर आपको धन लाभ होगा, इसलिए आज के दिन सत्कर्म जरूर करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बच्चों को उपहार देते समय जरूर ध्यान में रखें वास्तु की ये बात

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में  कोई बहुत बड़ा काम आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको यदि कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे,तो उसे पर बहुत ही सोच विचार कर चले।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वाले किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न बरतें। सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने से आपको फायदा मिलेगा। इससे भविष्य में आपको धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। जो लोग किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें। आपका कोई जिम्मेदारी भरा काम पूरा होने में समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। आप किसी की कहानी सुनी बातों में ना आए।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि का स्वामी बृहस्पति द्वितीय धन कोष भाव में मेष राशि का होकर तथा चन्द्रमा अपनी राशि तुला पर विराजमान है। अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-27 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 27 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)