5 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में टपक रहा हो पानी तो हो जाइए सतर्क, वरना आ सकती हैं ये समस्याएं

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। आपको योजनाओं को बनाना अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) चन्द्रमा षष्ठम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) आज के दिन आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला व कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों की और आपका रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको तालमेल बना कर रखना होगा ताकि आपकी तरक्की के रास्ते खुले रहे। संतान आपको यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

कन्या राशि (Virgo) आपकी राशि का स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिजनों की  सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाईचारे मजबूत होगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। रचनात्मक कार्यों में आप पूरा ध्यान देंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों  के साथ आपको सामंजस्यता दिखानी होगी। घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है और आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी भरा हुआ मटका, बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

धनु राशि (Sagittarius) आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी बड़ा ध्यान देंगे। वाणिज्यिक विषयों में आप बेहतर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों में यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-05 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 05 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)