27 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Upay: घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला? जानिए क्या कहता है Vastu Shastra

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ वाला है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज किसी से लोन न लें वरना उतार नहीं पाएंगे। आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है और आपको लाभ होगा। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी आपकी मदद करेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय आनंद में बीतेगा। परिवार में खुशियां आएंगी और आपका दिन सुख समृद्धि में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपको अपने बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखना होगा। रक्त संबंधी में सुधार आएगा और आप व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। बिजनेस की कुछ योजनाओं में तेजी आएगी और विद्यार्थियों यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आप फिजूल के खर्च से बचें। आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज आपकी समस्‍या और बढ़ सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में बाधा आ सकती है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से लाभ होगा और धन में वृद्धि होगी। आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक समय सही बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आज अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है और आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। मानसिक अशांति से खिन्नता और उदासीनता इस सप्‍ताह बढ़ सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी। आंखों की बीमारियों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे और कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता और बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य पर अपना कोई फैसला नहीं डालना है और उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें। माता-पिता का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप मन से दूसरों के बारे में अच्‍छा सोचेंगे तो आपका भला होगा। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्य में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप ऊर्जा से भरे रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम नवीन ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों का मन परेशान रहेगा। आपके मन में अशांति रहेगी। मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। शाम तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित हैं तो आपको लाभ होगा। उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा। आपको निजी विषयों में तेजी बनाएं रखनी होगी और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। बेहतर होगा कि आप जरूरी काम में ही सिर्फ खर्च करें, वरना आपका पैसा फालतू खर्च हो सकता है। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। कोई भी काम बिना सोचे न करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परस्पर सहयोग का भावना आपके मन में बनी रहेगी और आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आपके रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे और आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-27 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 27 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)