25 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके अच्छे कार्यों से आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्य में बढ़ेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपको रात के वक्‍त सेहत बिगड़ने की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Tauras)  आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।  जो विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी के बातों में आने से बचना होगा। आपके आसपास कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे कुछ ईष्या करेंगे। आप अपने बिजनेस में आज कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी। यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने की वजह से बाधा और हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा और आपके सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में चल रही दरार दूर होगी। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों के सराहना होगी। बिजनेस में आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप किसी के मामले में बेवजह ना बोलें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज अगर आप एक व्यापारी हैं तो मुनाफा अच्‍छा होगा और आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। आपको सामाजिक कार्य के मामले में लाभ होगा और आपकी इमेज में सुधार होगा। आप में अभिमान भर जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अपने किसी पार्टनर से कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपका मन कैसे बात को लेकर परेशान रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिस कारण आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी से आगे बढ़े। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपके सामने आज कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनको लेकर आपको समस्या हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग कोई भी काम काफी सोचकर करें। आपको नुकसान होने की आशंका है। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है, इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि हो सकती है। आपको पैसों के मामले में किसी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का प्रेम और गहरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों की कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपको आज बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप अपनी संतान के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से सलाह मशवरा करना होगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रहे वाद विवाद दूर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   धनु राशि के लोगों के सुख में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आप बुद्धि विवेक से हर कार्य करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अकस्मात आपकी संतान के लिए कष्‍ट के योग बन रहे हैं। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। इसलिए आप अपने परिवार व बिजनेस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण डिसीजन ना लें, नहीं तो बाद में आपको अपने उस डिसीजन के लिए पछतावा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप किसी काम के लिए बाहर जा सकते हैं। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। आपने किसी से धन उधार लिया तो वह आपसे वापस मांग सकता है। इसलिए आप अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाएं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-25 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-25 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)