24 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की इन दिशाओं से जुड़ी ये गलतियां लाती हैं वास्तु दोष, चली जाती है सुख – समृद्धि

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा। आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ आपको मिलेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। लोग आपकी योजनाओं की तारीफ करेंगे और आपसे प्रसन्‍न भी होंगे। सम्‍मान में वृद्धि होगी और दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के जातकों आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपकी जीत होगी और आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है और हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि होगी। रात्रि का समय परिवार के साथ सुख में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सभी को सम्मान देंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का ज्ञान देंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपका समय आज अच्‍छा बीतेगा। आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपको अभिमान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) आज आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। नौकरी में आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और कोई भी काम बहुत सोचकर करें। नुकसान होने की भी आशंका है। अकस्मात् कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। शाम के वक्‍त किसी कारण से मानहानि हो सकती है। वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। नवीन प्रयासों में आप आगे रहेंगे। जरूरी काम को आप प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे होंगे। बड़ों से आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन लें। दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। आप अपने परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम तक आपकी रुचि तप और ज्ञान में रहेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को  गति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए-नए कार्य करने में दिन बीतेगा। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मेहनत व लग्न से काम करने के लिए रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम को करने में ढील देने से बचे और किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना लिखा पढ़ी के न करें,अन्यथा आपको समस्या आ सकती है। आज किसी भी कहीं सुनी बात पर धैर्य बनाकर रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-24 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 24 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)