14 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः घर में जलाएं छोटी सी चीज..होगी पैसों की बारिश

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। जिन काम को लेकर आप मेहनत कर रहे थे, उनके भी पूरे होने की संभावना है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने आय को सीमित रखना होगा। आपका व्यय तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों को बैलेंस करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा। हालांकि ऑफिस में लोग आपसे आगे निकलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे तो आपको लाभ होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का वक्‍त आप परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे और उनके साथ एंजॉय करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आएगा। आपको अत्यधिक काम के कारण भाग दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आप  शरीर को काम के साथ-साथ आराम भी देंगे, नहीं तो कोई बीमारी आपके शरीर में घर कर सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पड़ोस में लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम में वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज शुभ कार्य में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आज कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ और लाभ देने वाला होगा। पैसों के लेनदेन में सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका काफी रुझान रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार कार्य में लगाएंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिले, तो आप उसमें अपनी बात जरूर रखें। परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है, जिस कारण आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo)   कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके लिए दिन चुनौतियों से भरा होगा। आपके सामने आज ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगे और आपके लिए इनको पूरा कर पाना काफी मुश्किल होगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं और भाग्‍य साथ देगा।

तुला राशि (Libra)   आज का दिन आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को प्राथमिकता देंगे। इस कारण आपके कामों को करने में समस्या आएगी। आप अपनी पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।  आपको किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माताजी से आप यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करें, तो उसे लीक ना होने दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आपका भाग्‍य आपको सफलता प्रदान करेगा। अच्‍छे लोगों के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का अंत होगा। शाम के वक्‍त आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ध्यान रखें और बाहर का खाना न खाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम को आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  व्यापार की योजना बना रहे लोग आज कुछ नये संपर्क बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्यों में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारियों से उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेः आपकी गरीबी के लिए जिम्मेदार हैं किचन में रखी ये चीजें..फौरन हटाएं

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको सरकारी कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। मित्रों से धन का लाभ होगा और आपको मित्रों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपकी कोई मनोरथ सिद्ध होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मित्र आपको किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी।  आप किसी काम को लेकर यदि अपनी मर्जी चलाएंगे, तो उसमें आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने से पहले जांच परख लें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से कहा सुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। 

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में मिलाजुला रहेगा। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे और आपके लिए आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाने से आपको लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)