11 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Money Plant Vastu: घर में किस दिशा की ओर होना चाहिए मनी प्लांट, बरसेगा धन

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपकी उदारता का लोग लाभ उठाएंगे। आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको अपने काम में आर्थिक लाभ होगा। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसा बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे से आपको लाभ होगा और आपकी परेशानी दूर होंगी। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा और आपको कारोबार में लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप महत्वपूर्ण कामों में आप बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। विरोधियों से कोई भी बात बहुत सतर्क होकर बोले। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या बन सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर आज अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके घर परिवार में चल रहे कलह दूर होगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने किसी बात का खुलासा न करें नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।

कर्क राशि(Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है आपको कारोबार के मामले में कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। आपके लिए आज सौभाग्‍य की बात है। कहीं से रुका हुआ धन आपको मिलेगा। धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप वरिष्ठजनों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं में आज रंग लाएंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। निजी मामलों  में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर रखें ताकि आप स्वस्थ रहें। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाना होगा, तभी आप अपने खर्चों को लिमिट में कर सकेंगे। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

 कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आज का दिन आपके लिए सुख में बीतेगा। कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आपकी यश और कीर्ति भी बढ़ेगी और आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर ना डालें, नहीं तो आपका वह काम पूरा होने में समस्या होगी। आप माता-पिता से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज भाग्‍यशाली होगा। आपका दिन सम्मान से भरा होगा और आज धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज आपके फैसले से लोग प्रसन्‍न होंगे और आपको कारोबार में इसका लाभ होगा। आप हौसले पस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों के लिए सूची बनाकर चले और उन्हें प्राथमिकता देनी होगी। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपने कामों में पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने की कोशिश करें। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी के सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों की सुख संपन्‍नता बढ़ेगी और आपकी पैसों से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। किसी काम के बिगड़ने से आपका नुकसान हो सकता है। आज आपको पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपके लिए ग्रहों की दशा अनुकूल है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। किसी ग्रह की अनुकूलता से आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा और आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई पहचान की आवश्यकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़े कामों में आपको तेजी दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी माताजी को आज कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-11 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 11 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)