10 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन वस्तुओं को घर में रखने से बढ़ सकता है वास्तु दोष, करें घर से बाहर

मेष राशि(Aries)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी के लिए अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में आपकी खूब रुचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको व्यक्तिगत विषय पर पूरा फोकस बनाकर रखना होगा। आप अपनी आय और व्यय  में तालमेल बनाकर चलेंगे, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकते हैं।  बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोग अपनी बातों को मुखरता के साथ करें, क्योंकि संवादहीनता दूसरों के सामने असभ्य और अहंकारी छवि बना सकती है। व्यापारी वर्ग को गवर्नमेंट अधिकारी, पिता के मित्र और ज्ञानी लोगों के संपर्क में रहना है, इनके साथ संबंध मजबूत रहे इस बात का भी ध्यान रखना है। युवा वर्ग रूठे हुए पार्टनर को मनाते हुए नजर आएंगे, अच्छा होगा कि आप माफी की शुरुआत किसी पसंदीदा तोहफे से करें। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति घरेलू सामंजस्य को प्रभावित कर सकती हैं। स्वास्थ्य में बाएं हाथ का ध्यान रखना है, मोच या चोट लगने की आशंका है। भारी सामान उठाते समय खास अलर्ट रहें।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े मामलों में आप गति पकड़ेगे। आप अपनी सूझबूझ से काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज रहेंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ने से आपको उनसे घबराना नहीं है। आप किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से कर्जा लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको उन्नति की राह पर चलना बेहतर रहेगा। भाई बंधुओं   का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में  वरिष्ठ सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी  कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप माता-पिता से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने आ सकती है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम उठाने से बचना होगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्य योजनाओं में आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप कोई ऐसी बात ना बोलें, जो उन्हें बुरी लगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन पर आपको कटौती करनी होगी।

 कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोग मन को संतुलित रखें, इससे मानसिक शांति की अनुभूति होगी, जिसका असर काम में भी देखने को मिलेगा। जो व्यापारी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कार्य करते हैं, उनके कार्य गति पकड़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग की  मित्रों के साथ ज्ञानवर्धक बातों पर चर्चा हो सकती है, जिन लोगों की बोर्ड परीक्षा है उन्हें पढ़ाई पर फोकस करना है। घर में यदि कोई सदस्य नाराज हैं, तो उनको मनाने में कोई कसर न छोड़े  गिफ्ट देकर नाराजगी दूर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)   आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। नैतिक मूल्यों को आप पूरी महत्व दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको किसी निवेश को सोच कर करना बेहतर रहेगा, तभी आप अपने कल को बेहतर बनाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  इस राशि के जो लोग छुट्टी पर हैं, तो हो सकता है न चाहते हुए भी कुछ समय ऑफिशियल काम को देना पड़ जाएं। व्यापारी वर्ग को नेटवर्क मजबूत रखना है, काम के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहें। युवा वर्ग का सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, आप अपने आस-पास पेड़-पौधे की देखरेख और घर की गार्डनिंग कार्यों की जिम्मेदारी ले सकते हैं। परिवार के लोगों का आपके प्रति जो बिगड़ा रवैया था, उसमे कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है साथ ही उत्तम भोजन का आनंद भी उठाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों  को बॉस की ओर से पेंडिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे है, तो उसमें भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। युवा वर्ग की बात करें तो हालात को देखते हुए अपने नैतिक मूल्यों के साथ कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में दूसरों से सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। ग्रहों की स्थिति देखते हुए ऑथराइटिस से परेशान मरीज अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  इस राशि के लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारी वर्ग स्टॉक मेंटेनेंस को लेकर अलर्ट रहें क्योंकि गुड्स सार्टेज होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना होगा, साथ ही पढ़ाई पर भी एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए। जो लोग दूर स्थानों पर हैं उन्हें परिवार वालों से फोन पर संपर्क बनाए रखना चाहिए। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य है, हां बस एक बात का ध्यान जरूर रखें कि दिनचर्या किसी भी सूरत में भंग न होने पाए। 

कुंभ राशि (Aquarius)  इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आपकी आध्यात्म के प्रति पूरी रुचि रहेगी। यदि आप किसी काम को बाकी के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम करने से वृद्धि होगी। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास की भावना को बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, तो उसमे आपको सफलता मिलती दिख रही है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमे  अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि अनदेखा किया, तो आपको उन्हें दूर करने में समस्या हो सकती है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपना आवश्यक काम समय से पूरा करें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करें। सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-10 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 10 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)