10 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको सम्मान प्राप्‍त होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा शुभ होगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। शुभ व्यय कीर्ति होगी और आज आपके धन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष होगा। आपके कार्य सफल होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। विदेश से लेनदेन कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि को भाग्‍य का साथ मिलेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको परिवार के लोगों से आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के काम से दूर रहें। आपको आज धन के मामले में लाभ होगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज आप साझेदारी में काम न करें। व्यापार में यदि आपको कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनमें  सुधार होगा। आप अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई सोच समझ से काम पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे। चंद्रमा की शुभ दृष्टि से अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होगा और आपके कोष में वृद्धि होगी। शाम के वक्‍त आपको कोई खुशी का समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने से आपको सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आपके कार्य संपन्‍न होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी, जिन्हें सुलझाने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी बड़े निवेश की तैयारी बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत होने के बाद को यदि किसी पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और आपके परिवार में एकता का माहौल रहेगा। बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी और आपको उम्‍मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज दिन कारोबार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें। अपनी दिनचर्या का पूरा पालन करे, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आपको पारिवारिक विषयों में गंभीरता दिखानी होगी। संतान के करियर में चल रही समस्या आपको परेशान करेंगी। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई निवेश कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। आज का दिन व्‍यस्‍तता से भरा होगा और तनाव दूर होगा। बुद्धि विवेक से काम लें तो आपको लाभ होगा। व्‍यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें तो आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यवहार से आपके काफी मित्र बन सकते हैं। व्यापार में धन लगाते समय इसका जिक्र किसी से न करें। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपकी धन संबंधित योजनाएं गति पकड़ेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के धन में वृद्धि होगी। आपके कार्य आपकी इच्‍छा के अनुसार पूरे होंगे। आय के नए स्रोत विकसित करेगा। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं। आपके धन में वृ‍द्धि होगी और रुके कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। आपको करियर और कारोबार में मनाचाहा लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मुनाफे के चक्कर में किसी गलत काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपको आपके साथी कोई सलाह दें, तो उस पर अमल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी घरेलू मामले को घर में ही सुलझाएं और बाहर न आने दें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन उसमें पहले आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-10 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-10 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)