राणा यशवंत के ‘अर्धसत्य’ का नया कीर्तिमान

TV

Jyoti Shinde, Editor, Khabrimedia

कार्यक्रम का नाम भले ही ‘अर्धसत्य’ हो लेकिन ये पूर्णसत्य होने का ऐहसास करता है। और इसके होस्ट हैं टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने संपादक राणा यशवंत जो फिलहाल नैशनल हिंदी न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर हैं।

समसामयिक मुद्दों की जड़ तक जाकर उससे वो बातें निकाल लेना, जो दर्शकों के काम की हो, ये राणा यशवंत के कलम की जादूगरी है और उनकी बाज़ीगरी भी। 9 अगस्त 2014 से इंडिया न्यूज़ पर शुरू हुए कार्यक्रम ‘अर्धसत्य’ ने 500 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए हैं। हालांकि बीच में ये शो सिर्फ रविवार को प्रसारित होने लगा था लेकिन राणा यशवंत ने अपने दर्शकों के प्यार को देखते हुए इसे फिर से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित करने का फ़ैसला लिया है।  

राणा यशवंत ने ट्वीट में लिखा है- कुछ जरूरी बातें और बुनियादी सवाल जो TRP की जंग में छूट जाते हैं, उनके साथ होगी मुलाकात, जरूरी है आपका साथ। इस ट्वीट के साथ उन्होंने ‘अर्धसत्य’ का नया प्रोमो भी शेयर किया है। आपको बता दें कि राणा यशवंत अपने शो ‘अर्धसत्य’ के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर एक अलग नजरिया रखने के लिए जाने जाते हैं।

ख़बरीमीडिया से खास बातचीत में राणा यशवंत ने बताया कि रफ़्तार भरी इस जिंदगी में कुछ ऐसे अहम मुद्दे छूट जाते हैं जिनका जानना हमारे लिए उतना ही ज़रूरी है। वो मुद्दे या तो दिखाए नहीं जाते या फिर उनके पेश करने का तरीका अलग होता है। लेकिन अर्धसत्य कार्यक्रम के जरिए इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को दिखाने की कोशिश की जाती है।

जब बीच में शो सिर्फ रविवार को प्रसारित होता था तो उनके तमाम दर्शकों ने उन्हें ईमेल लिखकर शो के दोबारा 5 दिन प्रसारित करने की अपील की। हालांकि ये काम उतना आसान नहीं था। लेकिन राणा यशवंत तो राणा यशवंत हैं..एक बार जो कमिटमेंट कर दी..उससे वो पीछे नहीं हटते।   

आपको बता दें.. अपने इस ख़ास शो के लिए राणा यशवंत कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। और तो और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राणा यशवंत के कार्यक्रम अर्धसत्य की तारीफ़ की है। ‘आजतक’ समेत कई बड़े चैनलों में अहम पद पर रहे राणा यशवंत एक पत्रकार होने के साथ एक कवि और लेखक भी हैं, जिनके काव्य संग्रह बड़े चाव से पढ़े जाते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से राणा यशवंत और उनके ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम को ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Rana Yashwant-Managing Editor, Ardhsatya Programme,Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism