Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के पुलिसकर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, CM भजनलाल शर्मा ने बुलाई अहम बैठक

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: राजस्थान पुलिस को जल्द मिलेगी राहत, सेवा शर्तों में जल्द किए जाएंगे बदलाव

Rajasthan News: राजस्थान के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने लंबित मांगों को लेकर बड़ा निर्देश दे दिया है। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस प्रमोशन (Rajasthan Police Promotion), वेतन सुधार और अवकाश से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इम मांगों को लेकर राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने 15 मार्च होली का बहिष्कार करने का फैसला किया था। जिसके चलते सीनियर अधिकारियों ने ही आपस में एक दूसरे के साथ होली खेली। पुलिसकर्मियों के होली मनाने के बहिष्कार का मुद्दा अब सीएम भजनलाल शर्मा तक पहुंच गया है। इसपर भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल (Jogaram Patel) ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों के हक में उचित निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: किसानों के लिए भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, लोन चुकाने पर ब्याज में मिल रही है बड़ी छूट

Pic Social Media

भजनलाल सरकार ने बुलाई बैठक

इम मामले को लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुलिसकर्मियों की कई मांगें, जिनमें पदोन्नति, वेतन सुधार और अवकाश से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। जिस पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने पुलिस जवानों और अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग, वित्त विभाग, पुलिस महानिदेशक और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिसबल को सेवा शर्तों में जल्द मिलेगी राहत

भजनलाल सरकार ने यह संकेत दिए हैं कि जल्द ही इन मांगों का विभागीय स्तर पर परीक्षण कर नए बदलाव लागू किए जाएंगे। राजस्थान पुलिसकर्मियों की इस पहल और सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस बल को उनकी सेवा शर्तों में राहत मिलेगी।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल ने शक्ति वंदन महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- आधी आबादी के बिना अधूरा विकास

आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में सिपाही, राजस्व विभाग में पटवारी, प्रशासनिक सेवा में कनिष्ठ लिपिक का शुरुआती वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1900 रुपए है। 9 साल की सेवा में रहने के बाद पहले प्रमोशन पर पटवारी ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 3200 रुपए, कनिष्ठ लिपिक का 2400 रुपए किया जाता है तो वहीं सिपाही का ग्रेड पे 2000 रुपए ही होता है।

दूसरी पदोन्नति पर पटवारी नायब तहसीलदार बनकर 3600 रुपए कनिष्ठ लिपिक कार्यालय सहायक बनकर 3200 रुपए का ग्रेड पे मिलता है। सिपाही एएसआई के रूप में 2400 रुपए की ग्रेड पे मिलता है। इसी प्रकार 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति लेकर सिपाही उप निरीक्षक, पटवारी तहसीलदार और कनिष्ठ लिपिक कार्यालय अधीक्षक बन जाता है। तब तहसीलदार की ग्रेड पे 4200 रुपए, कार्यालय अधीक्षक की 3600 रुपए और उप निरीक्षक की 3600 रुपए होती है। यही हाल करीब कारागार सेवा के कर्मचारियों का है।

एक खबर के अनुसार भजनलाल सरकार बहुत ही जल्द इस मामले में बड़ा निर्णय लेगी और पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।