Rajasthan

Rajasthan: प्रधानमंत्री की राजस्थान के युवाओं को बड़ी सौगात

राजनीति राजस्थान
Spread the love

भरतपुर स्थित आईटीआई हब के रूप में होगा उन्नत

आईटीआई केन्द्र बनेंगे आधुनिक, युवाओं के लिए बढ़ेंगे कौशल विकास के अवसर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

धौलपुर, करौली, कामां और बयाना स्थित आईटीआई स्पोक संस्थानों के रूप में होंगे उन्नत

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर स्थित आईटीआई को हब के रूप में उन्नत बनाने की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें: SMS Hospital: SMS हॉस्पिटल में मौत की आग, देखते-देखते जल गए 7 मरीज़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम-सेतु योजना के प्रथम चरण में भरतपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को हब के रूप में विकसित करने के साथ ही आईटीआई धौलपुर, आईटीआई करौली, आईटीआई कामां और आईटीआई बयाना को स्पोक संस्थानों के रूप में उन्नत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस नवीन पहल से युवाओं को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही रोजगार के और अधिक अवसर भी सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित