Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का एक्शन मोड, JJM घोटाले की जांच तेज, 150 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: भजनलाल सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार,150 इंजीनियरों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma Sarkar) प्रदेश से भष्ट्राचार को खत्म करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भष्ट्राचार (Corruption) में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने फैसला लिया है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार (Congress Government) के कार्यकाल में जल जीवन मिशन (JJM) में जयपुर समेत 5 जिलों में बिना काम श्री श्याम और गणपति ट्यूबवैल को 50 करोड़ रुपए के भुगतान की जांच बंद नहीं होगी। इसके साथ ही 55 करोड़ का फर्जीवाड़ा मामले में 150 इंजीनियरों पर गाज गिर सकती है। बिना काम 55 करोड़ का भुगतान, जांच बंद करने की तैयारी की खबरों के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्शन लिया है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Rajasthan: भजनलाल सरकार का सख्त रुख, जयपुर समेत कई जिलों में अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

दोषी इंजीनियरों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई-सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जलदाय विभाग (Water Supply Department) के विजिलेंस और क्वालिटी कंट्रोल विंग के इंजीनियरों के बिना काम भुगतान मामले की जांच से इनकार करने को गंभीर माना। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को जल्द से जल्द इस पूरे गड़बड़झाले की जांच कर दोषी इंजीनियरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इसी सप्ताह कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सख्त रुख के बाद तीनों कमेटियों के इंजीनियर सक्रिय हुए और जयपुर के जमवारामगढ़, सीकर, कोटपूतली-बहरोड, नीमकाथाना जिलों के अधीक्षण अभियंताओं से सम्पर्क किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन जिलों के अधीक्षण इंजीनियरों ने मौके पर हुए कार्य, इनका सत्यापन और भुगतान की रिपोर्ट कमेटियों को भेजना शुरू कर दिया है, जिससे बिना काम भुगतान करने वाले 150 इंजीनियरों को आरोप पत्र देकर उनको निलंबित किया जा सके।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के किसानों को मिली बड़ी सौगात, भजनलाल सरकार ने शुरू की खास योजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सप्ताह भजनलाल सरकार इंजीनियरों पर कार्रवाई शुरू करेगी। हालांकि कमेटी से जुडे एक इंजीनियर ने यह भी कहा कि कुछ इंजीनियर अब भी वहीं हैं और इस वजह से जेजेएम के कार्य, सत्यापन और भुगतान की रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। इधर विभाग के एक सीनियर इंजीनियर के मुताबिक अन्य जिलों में भी बिना काम फर्मों को हुए करोड़ों रुपए के भुगतान के मामलों में फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।