Rajasthan

Rajasthan: नीरज उधवानी की अंत‍िम व‍िदाई में पहुंचे CM भजनलाल, बोले- आतंकी हमले का हिसाब अभी बाकी है

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: नीरज को दी गई अंतिम विदाई, CM भजनलाल समेत कई नेता रहे मौजूद

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले राजस्थान के लाल चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी की भी मौत हो गई है। जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी (Neeraj Udhwani, Chartered Accountant) की आतंकी हमले में मौत से पूरा राजस्थान (Rajasthan) शोकाकुल है। जयपुर (Jaipur) में स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर केंद्रीय मंत्रियों भी नीरज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि आतंकी हमले का हिसाब बाकी है। राजस्‍थान के राज्‍यपाल हर‍िभाऊ बागडे भी नीरज के घर पहुंचकर श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित की।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM भजनलाल ने कर दिया बड़ा ऐलान

सीएम शर्मा ने नीरज की मां से मुलाकात की

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने नीरज की मां और परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो कायराना हरकत की गई है, उसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है। मोदी सरकार (Modi Government) ने पहले भी कड़े फैसले लिए हैं, और अब देश की भावना का सम्मान करते हुए और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। आतंकियों का हिसाब अब भी बाकी है।

Pic Social Media

सीएम और ड‍िप्‍टी सीएम ने अंत‍िम व‍िदाई दी

आपको बता दें कि नीरज उधवानी को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, समेत विपक्ष के भी कई नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा, मिलेगी सस्ती बिजली

रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर पलटवार

श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष लोग जो अपने घरवालों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे उनकी जान ले ली गई। इस हादसे से देश सिर्फ दुखी नहीं है, वह आक्रोश में भी है। इस आतंक की जड़ तक जाकर सफाया करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मामले में कड़ी कार्रवाई की दिशा में काम कर रही है, और जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के बयान पर कहा क‍ि आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वालों के लिए इस तरह का बयान बताता है कि उनकी सोच क्या है? हालांकि, ये उनका निजी बयान है। लेकिन इसने उनकी मानसिकता को ज़ाहिर कर दिया है।