Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का भव्य शुभारंभ किया।
Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले (Saras Rajsakhi National Fair) का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया और उनके द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों के हुनर की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मेले में देश-प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हुनर, मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
लखपति दीदी और समूह की महिलाओं से किया संवाद
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है। महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ आज देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने दिया विकास का संदेश, 338 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
आत्मनिर्भर राजस्थान-आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है सरस मेला
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला इस बात का प्रमाण है कि जब सही नीतियां, मजबूत संस्थागत ढांचा और प्रभावी क्रियान्वयन एक साथ आते हैं, तो ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्थायी और समावेशी बदलाव संभव होता है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर राजस्थान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक बताया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
24 राज्यों की 300 स्टॉल्स, ग्रामीण भारत की झलक
उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में राजस्थान सहित देश के 24 राज्यों की लगभग 300 स्टॉल्स लगाई गई हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराएं, लोक कला, लोक शिल्प, वस्त्र परंपराएं, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: मिलावटखोरों की खैर नहीं! CM भजनलाल शर्मा की फौज करेगी निगरानी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य सचिव वी. निवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास मती श्रेया गुहा, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह की स्टेट मिशन निदेशक मती नेहा गिरी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित यह मेला महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।

