Rajasthan

Rajasthan: किसानों को बड़ी राहत, भजनलाल सरकार ने बढ़ाई इस योजना की लास्ट डेट

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति राजस्थान
Spread the love

अब इस तारीख तक उठा सकेंगे फायदा

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने किसानों (Farmers) के हित में एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि ‘मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26’ की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दिया गया है। अब पात्र ऋणी (Eligible Borrowers) 30 सितंबर तक अपनी न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि जमा करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

योजना को लेकर किसानों में उत्साह

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि इस योजना को लेकर ऋणी किसानों (Indebted Farmers) में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 30 जून को योजना की अंतिम तारीख पर प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी थी और पोर्टल पर रसीदें कटवाने के लिए देर रात तक कतारें लगी रहीं। इसके बावजूद कई किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए थे। ऐसे किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अंतिम तारीख को बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, भूमिहीन श्रमिकों को फ्री मिलेंगे कृषि यंत्र

130 करोड़ रुपये तक की ब्याज राशि सरकार ने उठाई

मंत्री गौतम कुमार दक (Minister Gautam Kumar Dak) ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 30,007 पात्र ऋणियों में से 7,500 से अधिक किसानों को लगभग 130 करोड़ रुपये का ब्याज राहत प्रदान की गई है। इससे किसान अपनी रहन रखी जमीन को मुक्त करवा सकेंगे। योजना के तहत अवधिपार ब्याज, दंडनीय ब्याज और वसूली खर्च में 100% छूट दी जा रही है। ऋणियों को केवल मूलधन और बीमा प्रीमियम की राशि चुकानी होगी।

किसानों को मुख्यधारा में लाने की पहल

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की यह किसान हितैषी योजना ऋणियों को दोबारा मुख्यधारा में लाने में मददगार साबित होगी। इसके तहत प्रदेश के 36 प्राथमिक सहकारी बैंकों को दीर्घकालीन कृषि और अकृषि निवेश ऋण वितरित करने के लक्ष्य दिए गए हैं। सरकार की 5% ब्याज अनुदान योजना के माध्यम से भी किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan में खनन क्रांति की तैयारी, CM भजनलाल शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो न केवल उनके आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि उन्हें अपनी जमीन मुक्त करवाने और नए सिरे से आर्थिक प्रगति की राह पर बढ़ने का अवसर भी देगी।