Expressway

Expressway: यूपी में इस एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा नया शहर, 14 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Expressway News: उत्तर प्रदेश अब एक और आधुनिक शहर की ओर बढ़ रहा है।

Expressway News: उत्तर प्रदेश अब एक और आधुनिक शहर (Modern City) की ओर बढ़ रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर जल्द ही एक नया स्मार्ट शहर (New Smart City) बसने जा रहा है, जिसका नाम न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Centre) रखा गया है। यह शहर न केवल सुनियोजित होगा बल्कि पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित और ताजमहल की सुंदरता को प्रभावित किए बिना विकसित किया जाएगा।

Pic Social Media

आपको बता दें कि यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) इस शहर को पॉल्यूशनमुक्त, औद्योगिक रूप से समृद्ध और आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस बनाने के लिए जोनल प्लान तैयार कर चुका है। जून में आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यमियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ एक विशेष बैठक आयोजित होगी, जिसमें योजना से जुड़े सुझाव और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Gorakhpur: समाज की जरूरत के अनुरूप संसाधन व सुविधाएं जुटाना सरकार का दायित्व: CM योगी आदित्यनाथ

ताजमहल के आसपास पॉल्यूशन पर सख्त पाबंदी

ताजमहल (The Taj Mahal) की सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में किसी भी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। जोनल प्लान की आधार रिपोर्ट में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि विकास के दौरान ताज के वातावरण और दृश्य सौंदर्य पर कोई विपरीत असर न हो।

14 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

शहर के पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इस स्मार्ट सिटी में करीब 14.6 लाख लोगों को आवासीय सुविधा और 8.5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है।

शुरुआत में यह परियोजना 36 गांवों को शामिल करते हुए शुरू होगी। इसके बाद 9500 हेक्टेयर भूमि वाले शेष 58 गांवों को भी इस योजना में जोड़ा जाएगा। इस स्मार्ट शहर में आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक क्षेत्रों के अलावा हरित क्षेत्र और आधुनिक परिवहन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः Baba Vanga: कोरोना के साथ आ रही एक और तबाही, इस देश में हड़कंप!

जून में मिलेगा अंतिम स्वरूप

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह (CEO Dr. Arunvir Singh) ने कहा कि न्यू आगरा को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की योजना अपने अंतिम चरण में है। जून में स्टेकहोल्डर्स की बैठक में आए सुझावों के आधार पर जोनल प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा और जरूरत के अनुसार आवश्यक संशोधन भी जोड़े जाएंगे।