Punjab

Punjab: पंजाब में महिलाओं को कब से मिलेंगे 1000..पढ़िए ख़बर

पंजाब
Spread the love

Punjab की महिलाओं को जानिए कब से मिलेंगे 1000, CM मान ने दे दी बड़ी जानकारी

Punjab News: पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ ही है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) की मान सरकार (Mann Sarkar) ने महिलाओं को मिलने वाले 1000 रुपये को लेकर बड़ी बात कह दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए वादे के अनुसार पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) जल्द ही पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने देगी। इसके लिए आगामी बजट में इसकी व्यवस्था की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने लघु सचिवालय (Mini Secretariat) की इमारत के विस्तार का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिलाओं को सहायता राशि की घोषणा अगले बजट में कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की नई पहल, पंजाब को टीबी मुक्त बनाने के लिए मरीजों पर रखी जाएगी निगरानी

Pic Social Media

दिल्ली में फिर से आप की बनेगी सरकार

इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी चौथी बार लगातार जीतने जा रही है और वह भी 60 से ज्यादा सीटों पर और आम आदमी पार्टी जीतकर इतिहास रचेगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि लोग आम आदमी पार्टी के कार्यों को पसंद कर रहे हैं और दिल्ली में किए गए कार्यों पर ही वोट मांगे जा रहे हैं। पंजाब में भी वह ऐसा ही करेंगे। पहले हाथ जोड़कर वोट मांगे हैं और हाथ दिखाकर वोट मांगे जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में गठित की गई सड़क सुरक्षा फोर्स (Road Safety Force) को अब दूसरे राज्य भी अपनाना चाह रहे हैं। इस एक साल में सड़क हादसों में 47 प्रतिशत की कमी आई है और घायलों को समय पर इलाज मिला है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सुखबीर सिंह बादल पर सीएम का जुबानी हमला

वूमेन समिट के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के निशाने पर ज्यादा समय सुखबीर बादल रहे। सीएम मान ने कहा कि अब वह झोली कर लोगों से रहम मांग रहे हैं, जबकि उन्हें उनके किए गलत कामों का नतीजा भुगतना पड़ा है। पहले श्री अकाल तख्त पर सभी गुनाह मान लिए और अब कह रहे हैं कि वह तो उन्होंने अपनी झोली डलवाए हैं।
वह या तो श्री अकाल तख्त (Sri Akal Takht) पर झूठ बोल रहे थे या फिर अब झूठ बोल रहे हैं। अपने भाषण के दौरान पूर्व मंत्री और मोगा जिले के सीनियर नेता रहे जत्थेदार तोता सिंह पर भी तंज कसते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह अनपढ़ नेता पहले राज करते थे, लेकिन साइन तक नहीं कर पाते थे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने मोगा के जिला प्रशासकीय परिसर में तीसरी और चौथी मंजिल के विस्तार का किया शिलान्यास

सीएम मान ने साझा की बचपन की याद

सीएम भगवंत सिंह मान ने वुमेन समिट के दौरान अपनी मां की बातें करते हुए बचपन की यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां आज भी गांव में रहना पसंद करती हैं। दरी बुनती हैं और चरखा भी चलाती हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जब उनके घर पर पीपे में आटे के बिस्किट आते थे, तो मां इसे ताला लगाकर रखती थीं।
एक बार मेरे हाथ पीपे की चाबी लगी, तो मैंने और बहन ने कई बार बिस्किट निकालकर खाए। उन्होंने जीटी भारत और एचडीएफसी परिवार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से महिलाएं अपना रोजगार चलाकर खुद और परिवार को चला रही हैं, जो बड़ी अच्छी बात है।