विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर रेंज में जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय, ग्राम बढ़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निवारण शाखा (CHB) के सहायक चरनजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में बिजली कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू..CM मान का बड़ा ऐलान
विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को राकेश कुमार, निवासी सैनिक विहार, ग्राम ढिल्लवां, जिला जालंधर द्वारा दी गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने जालंधर की रोज़ कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के घर के लिए नया बिजली मीटर लगाने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 500 रुपये अपनी हिस्सेदारी के लिए और 5000 रुपये में से 3500 रुपये पहले ही ले लिए थे।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी अब शेष 2000 रुपये की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि राशि नहीं दी गई तो मीटर हटा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Punjab: डिपोर्टेशन के बाद एक्शन में आई मान सरकार, DGP गौरव यादव ने किया SIT का किया गठन
विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज (Jalandhar Range) की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी के साथ-साथ संबंधित जूनियर इंजीनियर की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
