Punjab

Punjab: 150 से अधिक नशा तस्करों की जमानतें कराने वाले रेनू कांता गिरोह का भंडाफोड़

पंजाब राजनीति
Spread the love

पटियाला पुलिस ने 150 से अधिक नशा तस्करों की फर्जी जमानतें कराने वाले 9 लोगों को पकड़ा – वरुण शर्मा

4 फर्जी मुहरें, 22 दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य कागजात बरामद

फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के लिए एक सैमसंग टैब और एक मेमोरी कार्ड भी मिला

Punjab News: पुनपटियाला के एस.एस.पी. श्री वरुण शर्मा ने जानकारी दी है कि पटियाला पुलिस ने 150 से अधिक नशा तस्करों की फर्जी जमानतें कराने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 फर्जी मुहरें, 22 दस्तावेज, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात तथा एक सैमसंग टैब और मेमोरी कार्ड बरामद किया गया है, जिनसे फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे।

ये भी पढ़ें: Punjab सरकार करवाएगी अफसरों का विदेश टूर, इस विभाग के लिए जारी हुए आदेश

प्रेस नोट जारी करते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत यह सफलता मिली। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी जांच गुरबंस सिंह बैंस व डीएसपी जांच राजेश कुमार मल्होत्रा ने किया, जबकि इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा व सीआईए पटियाला की टीम ने मिलकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

यह गिरोह नशा तस्करों, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी और अन्य संगीन अपराधों में जेल में बंद अपराधियों की फर्जी जमानतें कराता था। असली व्यक्तियों की जगह गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर माननीय अदालतों से 150 से अधिक जमानतें करवा चुके हैं। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड रेनू कांता पुत्र मलूक दास निवासी पटियाला इनक्लेव सनौर समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

रेनू कांता – मास्टरमाइंड, उम्र 35 वर्ष, पढ़ाई: 10+2 पास

सतपाल उर्फ सन्नी – उम्र 32 वर्ष, निवासी श्री मुक्तसर साहिब, पढ़ाई: 10+2 पास

गुरदीप सिंह उर्फ रवि – उम्र 28 वर्ष, निवासी पटियाला

हाकम सिंह – उम्र 53 वर्ष, निवासी पटियाला, पढ़ाई: 7वीं पास

कुलविंदर सिंह उर्फ रोहित – उम्र 22 वर्ष, निवासी भवानीगढ़, पढ़ाई: बी.ए. पास

संदीप सिंह उर्फ गग्गी – उम्र 21 वर्ष, निवासी भवानीगढ़, पढ़ाई: 10+2 पास

लवप्रीत सिंह उर्फ लवी – उम्र 23 वर्ष, निवासी भवानीगढ़, पढ़ाई: बी.ए. पास

धीरा सिंह – उम्र 29 वर्ष, निवासी भवानीगढ़, पढ़ाई: 10+2 पास

जगदीप सिंह उर्फ दीप – उम्र 24 वर्ष, निवासी भवानीगढ़, पढ़ाई: 10+2 पास

गिरफ्तारी की जानकारी

रेनू कांता, सन्नी, रवि, हाकम सिंह और रोहित को 20 जून 2025 को पटियाला में लेबर कोर्ट के पास से पकड़ा गया, जबकि अन्य चार को 21 जून को विकास नगर के पुराने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरोह की कार्यप्रणाली

यह गिरोह अदालत से जमानत करवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इनमें असली व्यक्ति की जगह गिरोह के सदस्य की फोटो लगाई जाती थी। तहसील से ऑनलाइन ‘फर्द’ निकालने के लिए फर्जी मोहरें, हस्ताक्षर और पटवारी की रिपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता था। फिर पंचायत सदस्य का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उस पर बीडीपीओ की फर्जी मुहर लगाई जाती थी। कोर्ट में जमानत आवेदन करते समय जो OTP सिस्टम भेजता है, उसे भी यह गिरोह मिलीभगत और धोखाधड़ी से प्राप्त कर लेता था।

ये भी पढ़ें: Punjab: CM मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, युवाओं को पढ़ाई जारी रखने की दी सलाह

पुलिस जांच जारी

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के कई सदस्यों पर पहले से भी धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों को आज 21 जून 2025 को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि गहराई से पूछताछ की जा सके।