मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- पंजाब में सेवा लंबित दर देश में सबसे कम
Punajb News: पंजाब में समयबद्ध सेवाएं देने के मामले में राज्य ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार नागरिकों को सेवाएं तय समय सीमा के भीतर मुहैया कराने में देश में सबसे आगे है।

99.98% सेवाएं समय पर पूरी
महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैगसीपा) में वरिष्ठ अधिकारियों और उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक के बाद अरोड़ा ने कहा कि 18 जून 2024 से 17 जून 2025 तक की अवधि में 48.85 लाख से अधिक नागरिकों ने विभिन्न लोक-हितैषी सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें से 99.88% सेवाएं तय समय-सीमा के भीतर प्रदान की गईं, जबकि केवल 5,868 सेवाओं (0.12%) में देरी हुई।
उन्होंने कहा, ‘यह आंकड़े पंजाब के लिए गर्व की बात हैं। भारत सरकार ने भी समयबद्ध सेवा प्रदान करने में पंजाब को देश में अव्वल माना है।’
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान के नेतृत्व में मान सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों को मिल रहा सीधा लाभ
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
मंत्री अरोड़ा ने कहा कि प्रमाणपत्रों के डिजिटल सत्यापन के लिए 98% अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों जैसे पटवारी, नगर पार्षद, सरपंच और नंबरदार को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा गया है। इससे नागरिकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और जनता की परेशानियों को कम करना है।
लंबित सेवाओं पर सख्ती
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं पूरी तरह लंबित-मुक्त हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि बार-बार देरी करने या अनावश्यक आपत्तियां लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, बीज पर मिल रही 33% सब्सिडी
CM भगवंत मान की प्रतिबद्धता
मंत्री अरोड़ा ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लोक-कल्याणकारी नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य नागरिकों को बिना किसी परेशानी के समय पर सेवाएं प्रदान करना है। यह उपलब्धि राज्य की शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

