Punjab News: पंजाब विधान सभा में दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट

पंजाब

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा ने आज मशहूर शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों, नामवर खेल शख्सियत के अलावा राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धाँजलि भेंट की, जिनकी सदन के पिछले सत्र के बाद मृत्यु हो गई।
16वीं पंजाब विधान सभा के पाँचवे सत्र के दौरान सदन ने पूर्व विधायक हरबंस सिंह दातेवास, नामवर क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और बेगम मुनव्वर ऊन-निशा को सत्कार भेंट किया गया।
ये भी पढ़ेंः मान सरकार का बड़ा तोहफ़ा..वाईफाई से लैस होंगे पंजाब के स्कूल


ये भी पढ़ेंः Punjab News:बाग़बानी के क्षेत्र में पंजाब अग्रणी राज्य बनेगा-चेतन सिंह
इसी तरह सदन ने पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाए पुरी की पत्नी कामनी पुरी, विधायक मनजिन्दर सिंह लालपुरा कीं माता बलबीर कौर, विधायक अमोलक सिंह कीं माता करतार कौर और विधायक डॉ. रवजोत सिंह कीं माता सुरिन्दर कौर के अलावा स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह सुखीजा और जवाहर लाल, समाज सेवीं बलवंत सिंह खेड़ा, हरसिमरन सिंह फ़ौजी और होमगार्ड जवान जसपाल सिंह को श्रद्धाँजलि भेंट की गई। इस मौके पर सदन ने सत्कार के तौर पर दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रखा।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr